HomeCrimeपांवटा साहिब में युवक की संदिग्ध मौत, कार में मिला मृत

पांवटा साहिब में युवक की संदिग्ध मौत, कार में मिला मृत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। युवक कार में मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मयंक के रूप में हुई है, जो पांवटा साहिब का ही रहना वाला था।

पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी था और कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका था। हालांकि, मौत के कारणों का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आ सकेगा।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के केएल जुनेजा को चंडीगढ़ में चाणक्य अवार्ड, जानें कौन हैं ये शख्सियत

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संदर्भ में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More