HomeHimachalडा. बिंदल ने किया आपदा प्रभावित हरिपुर खोल पंचायत का दौरा, बोले-...

डा. बिंदल ने किया आपदा प्रभावित हरिपुर खोल पंचायत का दौरा, बोले- इस घड़ी में भाजपा आपके साथ

उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार का फर्ज है कि वो जनता का सहयोग करे, लेकिन आपदा की इस घड़ी में कांग्रेस के चुने हुए जन प्रतिनिधि और सरकार दोनों ही जनता की अपेक्षा पर खरा नहीं उतर रहे हैं।

नाहन : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र नाहन की हरिपुर खोल पंचायत के जामनीघाट और झीलबंका बाड़ा आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा पीड़ितों से बातचीत की और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि कुदरत के आगे इंसान बेबस है। प्राकृतिक आपदा रोकना इंसान के बस की बात नहीं है, लेकिन दुख बांटने से पीड़ित का दर्द कम जरूर होता है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में जनता पर जब भी कोई मुसीबत आती है, तो सर्वप्रथम चुने हुए जन प्रतिनिधियों और चुनी हुई सरकार का फर्ज है कि वो जनता का सहयोग करे, लेकिन आपदा की इस घड़ी में कांग्रेस के चुने हुए जन प्रतिनिधि और सरकार दोनों ही जनता की अपेक्षा पर खरा नहीं उतर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिंचाई टैंक में गिरने से व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

बिंदल ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में भाजपा परिवार पीड़ितों के साथ खड़ी है। इस मौके पर उनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More