HomeHimachalSirmaurकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपदा प्रभावितों को बांटीं राशन किटें, सोलंकी बोले -...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपदा प्रभावितों को बांटीं राशन किटें, सोलंकी बोले – यही सच्ची और निस्वार्थ सेवा

इस निस्वार्थ सेवा पर विधायक अजय सोलंकी ने अपने कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने समर्पित कार्यकर्ताओं पर गर्व है, जो हर पल पीड़ित परिवारों की सेवा में तत्पर हैं।

नाहन : प्राकृतिक आपदा से प्रभावित अगड़ीवाला गांव की अनुसूचित जाति (SC) बस्ती के परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आगे आए हैं। इन परिवारों को फिलहाल ग्राम पंचायत हरिपुर खोल के पंचायत घर में ठहराया गया है, जहां कार्यकर्ताओं ने उनके लिए राशन किटें उपलब्ध करवाईं।

इस निस्वार्थ सेवा पर विधायक अजय सोलंकी ने अपने कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने समर्पित कार्यकर्ताओं पर गर्व है, जो हर पल पीड़ित परिवारों की सेवा में तत्पर हैं।

सोलंकी ने कहा कि आपदा के इस कठिन समय में सच्ची सेवा वही है जो बिना किसी स्वार्थ, बिना किसी लोभ और बिना किसी दिखावे के की जाए। यह सिर्फ एक मदद नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का संदेश है, जो बताता है कि संकट की घड़ी में हम सब एक परिवार की तरह एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।

ये भी पढ़ें:  @SIRMAUR: मंदिर में साधु का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोटों के निशान, ये आंशका

विधायक ने कहा कि भगवान उनके परिवार जैसे कार्यकर्ताओं को शक्ति प्रदान करें कि हम लोग इसी तरह निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करते रहें। ऐसी निस्वार्थ सेवा ही हमारे समाज की असल पहचान है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More