HomeHimachalSirmaurप्रसिद्ध ज्योतिषी और धर्मगुरु पंडित सोमदत्त गिरि जी महाराज का निधन, पैतृक...

प्रसिद्ध ज्योतिषी और धर्मगुरु पंडित सोमदत्त गिरि जी महाराज का निधन, पैतृक गांव में अंत्येष्टि

उनके बड़े पुत्र राकेश नंदन जिला मुख्यालय नाहन में बतौर वरिष्ठ पत्रकार कार्यरत हैं। 62 वर्षीय दिवंगत पंडित सोमदत्त जी महाराज का मंगलवार दोपहर बाद बनेठी के समीप पैतृक गांव बाउंटा में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

नाहन : धर्म और अध्यात्म की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखने वाले विख्यात ज्योतिषी और सनातनी प्रचारक पंडित सोमदत्त गिरि जी महाराज के अचानक निधन से नाहन शहर गहरे सदमे में है। मंगलवार तड़के डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके बड़े पुत्र राकेश नंदन जिला मुख्यालय नाहन में बतौर वरिष्ठ पत्रकार कार्यरत हैं। 62 वर्षीय दिवंगत पंडित सोमदत्त जी महाराज का मंगलवार दोपहर बाद बनेठी के समीप पैतृक गांव बाउंटा में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें कि दिवंगत पंडित सोमदत्त ने मात्र 18 वर्ष की आयु में धर्म और अध्यात्म का मार्ग चुन लिया था। वह न केवल सिरमौर जिले, बल्कि देश-विदेश में भी अपनी आध्यात्मिक पहचान बना चुके थे। वर्तमान में वह जूना अखाड़ा के सभापति प्रेम गिरि जी महाराज के शिष्य थे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 16171.79 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद, आवक जारी, किसानों के खातों में 30.74 करोड़ जमा

उधर, दिवंगत पंडित सोमदत्त जी के निधन पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित कांग्रेस भाजपा के अन्य नेताओं के अतिरिक्त नाहन के पत्रकारों और अन्य विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More