HomeHimachalहिमाचल में अब 7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकार ने जारी...

हिमाचल में अब 7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सरकार ने जारी किए आदेश

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस दौरान शिक्षक और प्रशासनिक कर्मचारियों को भी स्कूल आने से छूट रहेगी। हालांकि, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जैसे भी संभव हो, वे ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था करेंगे।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बीच सरकार ने छात्रों की सुरक्षा के मध्यनजर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब 7 सितंबर तक सभी शिक्षण संस्थान (सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज (DIETs सहित) बंद रहेंगे। इस संबंध ने शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं।

आदेशों में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों के बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली और पानी की आपूर्ति भी बुरी तरह बाधित है, जिससे राज्य में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

ये भी पढ़ें:  शहरी निकाय चुनाव: नाहन में 158 कर्मियों को दिया खास प्रशिक्षण, निष्पक्ष मतदान पर प्रशासन का फोकस

इन गंभीर हालातों और छात्रों व शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस दौरान शिक्षक और प्रशासनिक कर्मचारियों को भी स्कूल आने से छूट रहेगी। हालांकि, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जैसे भी संभव हो, वे ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था करेंगे।

इसके साथ ही उन्हें स्कूल की संपत्ति और रिकॉर्ड की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने का भी निर्देश दिया गया है, खासकर ऐसे समय में जब इमारतों को नुकसान पहुंचने की आशंका हो। सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें:  कार्तिक शर्मा को मिस्टर, आकांक्षा को मिस डिपार्टमेंट का खिताब, नाहन कॉलेज में कल्चरल फेस्ट लेट्स लर्न टुगेदर का भव्य समापन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More