HomeHimachalSolanबिना नंबर प्लेट बाइकें दौड़ाने वालों पर बद्दी पुलिस की कड़ी कार्रवाई,...

बिना नंबर प्लेट बाइकें दौड़ाने वालों पर बद्दी पुलिस की कड़ी कार्रवाई, एक नशे में धुत्त मिला

पुलिस ने इन मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत तुरंत जब्त कर लिया। बद्दी पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़कों पर नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने वीरवार को सड़कों पर यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया, जिसके तहत बिना नंबर प्लेट वाली बाइकें चलाने पर उनके चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

एक विशेष टीम ने पूरे क्षेत्र में ट्रैफिक चेकिंग करते हुए कुल 6 ऐसी मोटरसाइकिलें जब्त कीं, जिन पर नंबर प्लेट ही नहीं थी।

इसी बीच यातायात पुलिस बरोटीवाला ने भी एक्सपोर्ट चौक पर मोर्चा संभाला। यहां नाकेबंदी के दौरान दो और मोटरसाइकिल चालकों को पकड़ा गया।

इनमें से एक ने अपनी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगाई थी, जबकि दूसरा नशे में धुत्त था और उसने अपनी नंबर प्लेट पर काली टेप लगा रखी थी।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब-नाहन रोड पर डिटेक्शन टीम की दबिश, स्कूटी रोकी तो डिक्की से निकला 'चिट्टा', दो युवक दबोचे

पुलिस ने इन मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत तुरंत जब्त कर लिया। बद्दी पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सड़कों पर नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान को खतरे में न डालें। पुलिस की ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  जेल के भीतर से अधीक्षक को जान से मारने की साजिश, शातिर कैदी 'मेंटल' का साथी गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More