HomeCrimeपांवटा साहिब में 11.82 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की...

पांवटा साहिब में 11.82 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की विशेष टीम ने दबोचा

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और किसे बेचने की फिराक में था। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस की विशेष टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बलविंदर सिंह उर्फ बल्ली नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11.82 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद किया गया है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि बलविंदर सिंह नशे का कारोबार करता है। इसी सूचना पर पुलिस की एक टीम ने बांगरण रोड, चुंगी नंबर 6 के पास जाल बिछाया। जैसे ही बलविंदर वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चिट्टा मिला।

ये भी पढ़ें:  पंचतत्व में विलीन हुए बलिदानी मनीष ठाकुर, पत्नी ने लाल जोड़े में दी अंतिम विदाई

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और किसे बेचने की फिराक में था। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More