HomeHimachalमंडी में भारी बारिश का कहर, धर्मपुर बस स्टैंड जलमग्न, बड़ा नुकसान,...

मंडी में भारी बारिश का कहर, धर्मपुर बस स्टैंड जलमग्न, बड़ा नुकसान, तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर

कई घरों की निचली मंजिलें भी पूरी तरह से डूब गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोन खड्ड में आए सैलाब ने धर्मपुर बस स्टैंड को जलमग्न कर दिया, जिससे HRTC की 20 से अधिक बसें पानी में डूब गईं। इस दौरान कई अन्य निजी वाहन, दुकानें और घर भी इसकी चपेट में आ गए। इस तबाही के बीच लोगों की पूरी रात खौफ के साए में गुजरी। धर्मपुर में 8 से 10 गाड़ियों के बहने की सूचना है।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात मूसलधार बारिश ने भयंकर तबाही मचाई। इस बीच धर्मपुर क्षेत्र में सोन खड्ड में आई बाढ़ के कारण पूरा बाजार जलमग्न हो गया। कई दुकानें पूरी तरह से डूब गईं, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पानी का बहाव इतना तेज था कि बस स्टैंड में लगभग 10 फीट तक पानी भर गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार बाढ़ के पानी में सरकारी बसें और कई गाड़ियां बह गईं। कई घरों की निचली मंजिलें भी पूरी तरह से डूब गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोन खड्ड में आए सैलाब ने धर्मपुर बस स्टैंड को जलमग्न कर दिया, जिससे HRTC की 20 से अधिक बसें पानी में डूब गईं।

ये भी पढ़ें:  बिजनी सब स्टेशन में मरम्मत कार्य के चलते 30 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

इस दौरान कई अन्य निजी वाहन, दुकानें और घर भी इसकी चपेट में आ गए। इस तबाही के बीच लोगों की पूरी रात खौफ के साए में गुजरी। धर्मपुर में 8 से 10 गाड़ियों के बहने की सूचना है।

दुकानों और घरों में पानी घुसने से लोग छतों और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हुए। धर्मपुर में सोमवार रात एक दवा विक्रेता दुकान से पैसे निकालने के चक्कर में अपनी गाड़ी सहित बह गया। पुलिस व प्रशासनिक टीमें मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। थाने के बाहर खड़ी कई गाड़ियां भी बाढ़ के पानी में बह गईं।

सुंदरनगर में घर गिरा, चार लोग दबे, एक शव बरामद
सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र में एक मकान ढह जाने से चार लोग मलबे में दब गए। अब तक एक शव बरामद किया जा चुका है, जबकि तीन अन्य को निकालने के प्रयास जारी हैं। राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। पिछले तीन-चार दिनों से धर्मपुर और सरकाघाट क्षेत्र में भारी नुकसान की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब तक 20 से अधिक घर और पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। 40 के करीब घर खाली करवाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  सोलन और कसौली में पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 24 अप्रैल को
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More