HomeHimachalSirmaurनाहन विधानसभा क्षेत्र के इन इलाकों में पहुंचे बिंदल, बारिश से हुए...

नाहन विधानसभा क्षेत्र के इन इलाकों में पहुंचे बिंदल, बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

बिंदल ने कहा कि प्रदेशभर में आपदा से हुए भारी जान-माल के नुकसान से मन बहुत व्यथित है। लोगों की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो गई है। प्रभावित परिवारों को दोबारा खड़ा होने में कई साल लगेंगे, इसलिए उन्हें तत्काल राहत और उचित मुआवजे की जरूरत है।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के बनकला, सतीवाला, फतेहपुर और हरिपुरखोल पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुई भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुख साझा किया।

बिंदल ने कहा कि प्रदेशभर में आपदा से हुए भारी जान-माल के नुकसान से मन बहुत व्यथित है। लोगों की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो गई है। प्रभावित परिवारों को दोबारा खड़ा होने में कई साल लगेंगे, इसलिए उन्हें तत्काल राहत और उचित मुआवजे की जरूरत है।

डॉ. बिंदल ने बताया कि भारी बारिश से नाहन विधानसभा क्षेत्र में लोगों के मकानों, खेतों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और पानी के तेज बहाव से सैकड़ों बीघा खेती की जमीन नष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि मारकंडा, जलाल और इनकी सहायक नदियों व नालों के कारण इलाके में बड़े पैमाने पर भू-कटाव हुआ है।

ये भी पढ़ें:  वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश ठाकुर की त्रिकोणीय मुकाबले में शानदार जीत, 30 साल बाद फिर संभालेंगे दीदग पंचायत के प्रधान पद की कमान

उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से आग्रह किया कि जो मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और रहने लायक नहीं बचे हैं, उन्हें ‘पूर्ण रूप से ध्वस्त’ की श्रेणी में रखकर तुरंत मुआवजा दिया जाए। साथ ही आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को भी जल्द से जल्द भरपाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि खेतों और जमीनों के नुकसान का भी तुरंत आकलन किया जाए।

डॉ. बिंदल ने राज्य सरकार से मांग की कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भेजी गई सहायता राशि केवल प्रभावित परिवारों तक ही पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह धनराशि भू-कटाव को रोकने, मकानों, जमीनों, बाग-बगीचों और फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए उपयोग की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी आपदा राहत कार्यों में अपनी धनराशि का उपयोग तुरंत प्रभावितों की मदद के लिए करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  रेणुकाजी में पुलिस देख बाइक चालक ने बढ़ाई रफ्तार, कट मारते निकला और जवान की नाक पर बज गई हेलमेट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More