HomeHimachalSirmaurभविष्य की आपदाओं से निपटने के लिए नाहन में तैयार किए नागरिक...

भविष्य की आपदाओं से निपटने के लिए नाहन में तैयार किए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी

अब तक वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र विक्रम कैसल में कुल 144 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों को बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

नाहन : गृहरक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय नागरिक-सुरक्षा स्वयंसेवी बुनियादी प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ। इस समारोह में वाहिनी के कमांडेंट ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया।

इस प्रशिक्षण के दौरान 50 स्वयंसेवियों को नागरिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इनमें हवाई हमले की चेतावनी, आधुनिक युद्ध की रणनीति, प्राथमिक चिकित्सा, खोज और बचाव अभियान, आग से बचाव और संचार माध्यमों का उपयोग शामिल था।

इसके अलावा उन्हें रेस्क्यू गांठें, पट्टियों का इस्तेमाल और बमों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 50 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। इससे पहले दो और बुनियादी प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:  फौजियों पर टिप्पणी का मामला गरमाया, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाने में शिकायत

अब तक वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र विक्रम कैसल में कुल 144 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों को बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस अवसर पर सेंटर कमांडर सोमदत्त और वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र के सभी प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More