HomeCrimeघर पर चल रहा था अवैध नशे का कारोबार, माजरा पुलिस ने...

घर पर चल रहा था अवैध नशे का कारोबार, माजरा पुलिस ने दबिश देकर दबोचा ये शख्स

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला। पुलिस थाना माजरा में आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

पांवटा साहिब : नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सिरमौर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। माजरा पुलिस थाना की टीम ने गश्त के दौरान उपमंडल पांवटा साहिब के कोटड़ी ब्यास गांव में एक व्यक्ति के घर से 3.516 किलोग्राम भुक्की डोडे बरामद किए।

इस मामले में आरोपी लखवीर सिंह पुत्र मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को इस अवैध नशे की खेप मिली। पुलिस थाना माजरा में आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:  किसी भी सूरत में किसानों को उजड़ने नहीं देगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस इस रैकेट के पीछे के अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में नशे के कारोबारियों को बिलकुल बक्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:  900 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर की अफवाहें निराधार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More