नाहन विधानसभा क्षेत्र की इन दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 11.30 करोड़ से होंगी चकाचक

इन दोनों ही सड़कों का अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा। टेंडर आवंटित होने के बाद इन सड़कों का चौड़ीकरण होगा। डंगे लगाए जाएंगे। सड़कों के किनारे पानी की निकासी के लिए नालियों के निर्माण के साथ साथ कई निर्माण कार्य होंगे और टारिंग से चकाचक किया जाएगा।

0

नाहन : विधानसभा क्षेत्र नाहन की दो सड़क परियोजनाओं को नाबार्ड से मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं पर कुल 11.30 करोड़ (1,129.44 लाख) रुपए खर्च होंगे। इससे न केवल इन इलाकों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास के साथ साथ हजारों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार भद्रकाली मंदिर-फॉरेस्ट चेक पोस्ट कोलर बिलासपुर तक 2.400 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 312.71 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसी तरह 8.770 किलोमीटर लंबी बर्मा पापड़ी-पालियों-माजरी सड़क पर 816.73 लाख व्यय किए जाएंगे।

इन दोनों ही सड़कों का अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा। टेंडर आवंटित होने के बाद इन सड़कों का चौड़ीकरण होगा। डंगे लगाए जाएंगे। सड़कों के किनारे पानी की निकासी के लिए नालियों के निर्माण के साथ साथ कई निर्माण कार्य होंगे और टारिंग से चकाचक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन में 8.3 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे 2 युवक, एसआईयू टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

बता दें कि ये दोनों सड़कें पड़ोसी राज्य हरियाणा की सीमा से सटी हैं। क्षेत्र की हजारों की आबादी इन सड़कों से लाभान्वित होती है। हरियाणा जाने के लिए ये शॉर्टकट भी हैं। रोजाना इन सड़कों से नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोग हरियाणा की ओर रुख करते हैं।

मौजूदा समय में इन सड़कों की हालत सही नहीं है। तंग मोड़ और गड्ढों भरी सड़कों पर वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बजट मंजूर होने से अब इन सड़कों का सुधार होगा, जिससे लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. आलोक जनवेजा ने बताया कि जल्द ही इन सड़कों के लिए टेंडर लगाए जाएंगे। इसके बाद दोनों सड़कों के सुधार और अपग्रेडेशन का कार्य शुरू किया जाएगा। इन सड़कों की डीपीआर मंजूरी के लिए भेजी गई थी। इस बजट सड़क की अपग्रेडेशन संबंधी कई कार्य करवाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  शिव-काली मंदिर चबाहां में विराजमान हुए शिवरूपी शिरगुल महाराज, विधायक अजय सोलंकी ने की स्थापना

विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि इससे न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नाहन क्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। नाबार्ड से स्वीकृत इन सड़कों से क्षेत्र के विकास को और अधिक गति मिलेगी।