HomeHimachalSolanसारथी संस्था ने जटोली में जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र, पहल की सराहना

सारथी संस्था ने जटोली में जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र, पहल की सराहना

वस्त्र वितरण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संस्था की इस पहल की सराहना की। सारथी संस्था ने आगे भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।

सोलन : सामाजिक संस्था सारथी ने रविवार को जटोली शिव मंदिर परिसर में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किए।

इस अवसर पर संस्था के प्रधान सुभाष सकलानी, वरिष्ठ उपप्रधान जीआर साहिबी, सिम्मी साहिबी, एडवोकेट ब्रिजेश सकलानी समेत अन्य मौजूद रहे। उन्होंने जटोली मंजिर समिति के संयुक्त सचिव राजेशव व मंदिर समिति का आभार जताया, जिन्होंने इस कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना सहयोग दिया।

संस्था के वरिष्ठ उपप्रधान जीआर साहिबी ने बताया कि समाज के हर वर्ग तक सहयोग पहुंचाना सारथी का उद्देश्य है। इसी कड़ी में समय-समय पर कपड़े व अन्य आवश्यक सामग्री बांटी जाती है। उन्होंने कहा कि त्योहार के इस मौसम में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें:  दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो घायल, लापरवाह चालक पर केस

वस्त्र वितरण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संस्था की इस पहल की सराहना की। सारथी संस्था ने आगे भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More