HomeHimachalSirmaurनेशनल हाईवे-07 पर यहां 8 KM का सफर 'खतरों का खेल', धूल...

नेशनल हाईवे-07 पर यहां 8 KM का सफर ‘खतरों का खेल’, धूल मिट्टी और गहरे गड्ढों से मुसाफिर ‘बेहाल’

इस हिस्से पर टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है। गहरे गड्ढे हादसे को न्योता दे रहे हैं। धूल मिट्टी के गुबारों के बीच पैदल चलने वाले लोग खुली सांस नहीं ले सकते। हाईवे किनारे होटल-ढाबों का कारोबार कर रहे लोगों का धंधा चौपट हो रहा है। घरों में धूल घुस रही है। लोग बीमार पड़ रहे हैं।

नाहन : पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, हरियाणा और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-07 पर सफर खतरों के खेल से कम नहीं है। विशेषकर सैनवाला से कालाअंब तक हाईवे की बेहद खराब हालत यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जी का जंजाल बन गई है।

इस हिस्से पर 8 किलोमीटर का सफर अमूमन 15 मिनट में पूरा किया जा सकता है, लेकिन जगह-जगह गड्ढों की भरमार के कारण यहां अब 35 से 40 मिनट का समय लग रहा है। हाईवे की हालत इतनी खराब है कि गड्ढों से बचने के लिए ड्राइवर अक्सर गलत साइड पर चलने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा ज्यादा बढ़ रहा है।

यह हाईवे न केवल यात्रियों के लिए बल्कि पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब, जिला मुख्यालय नाहन और गुरू की नगरी पांवटा साहिब के साथ-साथ देहरादून को जोड़ने वाले इस हाईवे पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। इस महत्वपूर्ण सड़क की ऐसी दयनीय स्थिति पर्यटन कारोबार पर भी बुरा प्रभाव डाल रही है।

ये भी पढ़ें:  पिट्ठू बैग लिए छिपते-छिपाते जा रहा था ये शख्स, पुलिस ने ली तलाशी तो निकला ये सामान

हैरानी की बात यह है कि बरसात के बाद भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इसकी मरम्मत का काम शुरू नहीं किया है, जबकि हर वर्ष इस समय तक पैच वर्क का काम शुरू हो जाता था।

इस हिस्से पर टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है। गहरे गड्ढे हादसे को न्योता दे रहे हैं। धूल मिट्टी के गुबारों के बीच पैदल चलने वाले लोग खुली सांस नहीं ले सकते। हाईवे किनारे होटल-ढाबों का कारोबार कर रहे लोगों का धंधा चौपट हो रहा है। घरों में धूल घुस रही है। लोग बीमार पड़ रहे हैं।

आंबवाला सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक तोमर, दीपक कुमार, राघव और हरपाल सिंह आदि ने बताया कि इस हाईवे की हालत किसी से नहीं छिपी है। कालाअंब से लेकर सैनवाला तक गड्ढों की भरमार से गाड़ियों को नुकसान हो रहा है तो धूल मिट्टी के गुबार स्थानीय लोगों के साथ साथ यात्रियों और दो पहिया वाहन चालकों के लिए भारी परेशानी का सबब बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद, इन तिथियों पर होंगे कैंपस इंटरव्यू

इस बार भारी बरसात ने इस हाईवे को बुरी तरह खस्ताहाल कर दिया है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। हाईवे की मौजूदा हालत किसी संपर्क मार्ग से कम नहीं लग रही। उन्होंने विभाग से जल्द इसकी हालत सुधारने की मांग की।

उधर, नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता ई. राकेश खंडूजा ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क की पूरी तरह से मेटलिंग करने के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यदि एस्टीमेट को मंजूरी मिलने में किसी भी तरह की देरी होती है, तो पैच वर्क (गड्ढे भरने) का कार्य तत्काल शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को हो रही परेशानी को कम किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  149 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन, 24 को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More