HomeHimachalSirmaurशिव-काली मंदिर चबाहां में विराजमान हुए शिवरूपी शिरगुल महाराज, विधायक अजय सोलंकी ने...

शिव-काली मंदिर चबाहां में विराजमान हुए शिवरूपी शिरगुल महाराज, विधायक अजय सोलंकी ने की स्थापना

विधायक ने कहा कि यह ऐतिहासिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह वही स्थान है जहां नावनी-जमटा से आने वाली शिरगुल महाराज की पालकी विश्राम करती है। यहां शिरगुल महाराज जी की भव्य प्रतिमा स्थापित होने से इस स्थान की धार्मिक महत्ता और भी बढ़ गई है। 

नाहन : विधायक अजय सोलंकी शनिवार को सेन की सैर पंचायत के चबाहां स्थित प्राचीन शिव-काली माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने शिव स्वरूप शिरगुल महाराज जी की मूर्ति स्थापना और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।

विधायक ने कहा कि यह ऐतिहासिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह वही स्थान है जहां नावनी-जमटा से आने वाली शिरगुल महाराज की पालकी विश्राम करती है। यहां शिरगुल महाराज जी की भव्य प्रतिमा स्थापित होने से इस स्थान की धार्मिक महत्ता और भी बढ़ गई है। इस मौके पर उन्होंने शिरगुल महाराज की मूर्ति को स्थापित किया।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि आस्था और विश्वास समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकता एवं सद्भाव के मार्ग पर ले जाते हैं। उन्होंने कहा शिरगुल महाराज उनके कुल देवता हैं। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर में शीश नवाया और सभी के लिए स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।

ये भी पढ़ें:  मिट्टी के जले अनार में छिपा रखा था चिट्टा, नाहन पुलिस ने मकान में दबिश देकर किया गिरफ्तार, नकदी और आभूषण भी बरामद

मूर्ति स्थापना के पावन मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों को इनके समाधान के निर्देश भी दिए। इस धार्मिक आयोजन में मंदिर के मुख्य पुजारी शंभू भारती समेत दूरदराज से संत-महात्मा भी पधारे। पंचायत के उपप्रधान सतिन्द्र ठाकुर, ओम प्रकाश, पंडित प्रमोद पंडित, राम कुमार आदि काफी संख्या में श्रद्धालु इस पावन अवसर पर उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More