HomeHimachalShimlaजल शक्ति विभाग में 4,852 पदों पर होगी भर्ती, जल रक्षकों को...

जल शक्ति विभाग में 4,852 पदों पर होगी भर्ती, जल रक्षकों को बड़ी राहत, आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने पर फैसला

विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के 111, जेई के 100 और 9 हाइड्रोलॉजिस्ट के पद भी भरे जाएंगे। करुणामूलक आधार पर भी आश्रितों को बड़ी राहत मिली है। 76 पदों को भरने के बाद अब 505 पदों के लिए आश्रितों के दस्तावेज सही पाए गए हैं और इन पदों को भरने के लिए भी कैबिनेट का एजेंडा तैयार किया गया है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में बंपर भर्ती करने की तैयारी शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में गत शुक्रवार को सचिवालय में चली लंबी बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विभाग में अब ठेकेदारी प्रथा को खत्म करते हुए 4,852 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस मामले को अब आगामी कैबिनेट की बैठक में अंतिम मंजूरी के लिए लाया जाएगा।

बैठक में पंप ऑपरेटर, पैरा पंप और पैरा फिटर के 1,726 पदों को तत्काल भरने की मंजूरी दी गई। सबसे बड़ा बदलाव आउटसोर्स पर चल रहे 4,136 पदों को लेकर किया गया है। इन पदों को भी अब विभागीय स्तर पर भरने का फैसला लिया गया है, जिससे सरकारी खजाने पर ₹73 करोड़ का बोझ कम होगा, क्योंकि ठेकेदार को दिए जाने वाले ₹98 करोड़ के मुकाबले विभाग को केवल ₹25 करोड़ ही खर्च करने होंगे।

इसके अलावा विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के 111, जेई के 100 और 9 हाइड्रोलॉजिस्ट के पद भी भरे जाएंगे। करुणामूलक आधार पर भी आश्रितों को बड़ी राहत मिली है। 76 पदों को भरने के बाद अब 505 पदों के लिए आश्रितों के दस्तावेज सही पाए गए हैं और इन पदों को भरने के लिए भी कैबिनेट का एजेंडा तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें:  PMGSY के तहत पबियाना-सैर जगास सड़क के लिए ₹7.62 करोड़ स्वीकृत, ग्रामीणों ने जताया सरकार का आभार

कर्मचारियों के सेवा नियमों में बदलाव करते हुए जल रक्षकों को बड़ी राहत दी गई है। अब उन्हें 12 साल के बजाय केवल 8 साल बाद ही पंप अटेंडेंट बनाया जाएगा। सरकार पहले ही 1,346 जल रक्षकों को पंप अटेंडेंट बना चुकी है और शेष को भी जल्द ही इसका लाभ मिलेगा।

विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि पंप और पैरा फिटर जैसे कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन मिलेगा। साथ ही जल शक्ति विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के लिए भी एक नई पॉलिसी बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसका एजेंडा भी कैबिनेट में भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हाब्बी मानसिंह कला केंद्र जालग में शाहूकारो रा स्वांग प्रदर्शन, आसरा संस्था के कलाकारों ने किया नाटक मंचन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More