HomeEducationPG कॉलेज नाहन में 'पर्यटन दिवस' पर हुए कई आयोजन, फूड स्टॉल्स...

PG कॉलेज नाहन में ‘पर्यटन दिवस’ पर हुए कई आयोजन, फूड स्टॉल्स बने खास आकर्षण

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ, जिसमें उन्होंने लोक नृत्य और गीतों का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहे फूड स्टॉल, जहां विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पर आगंतुकों ने उत्साह के साथ स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया।

नाहन : डॉ. वाई.एस. परमार पीजी कॉलेज नाहन में शनिवार को विश्व पर्यटन दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम समेत कई आयोजन हुए। प्राचार्य डॉ. वैभव कुमार शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ, जिसमें उन्होंने लोक नृत्य और गीतों का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहे फूड स्टॉल, जहां विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पर आगंतुकों ने उत्साह के साथ स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया।

VIDEO : https://www.facebook.com/share/r/1CjQuvajHP/

नोडल अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह तोमर ने कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और पर्यटन के क्षेत्र में कॉलेज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जोर दिया कि पर्यटन न सिर्फ सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करता है, बल्कि यह युवाओं के लिए रोजगार के अपार अवसर भी प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें:  ऐसा पहली बार जब एक साथ स्वीकार हुई सभी मांगें, ऐतिहासिक रहा CM सुक्खू का नाहन दौरा: अजय सोलंकी

मुख्य अतिथि डॉ. वैभव कुमार शुक्ला ने पर्यटन ने कहा कि यह उद्योग देश की आर्थिक उन्नति, संस्कृति के संरक्षण और वैश्विक पहचान में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस अवसर पर उन्होंने बी.वॉक विभाग के इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज का भी विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन नेहा, मोहित, अंकुर, अश्वनी, अर्जुन, वीरेंद्र, पवन, अप्रूवा, रविदत्त, प्रियंका और अक्षिमा सहित विद्यार्थियों की एक टीम ने किया।

इस अवसर पर डॉ. विवेक नेगी, डॉ. जगपाल, डॉ. जयचंद, डॉ. जगदीश चौहान, डॉ. कमल डोगरा, डॉ. पंकज चांडक, प्रो. रजत ठाकुर, डॉ. विनोद, डॉ. सलोनी सूद, मोहित सिंह तोमर और डॉ. विनीत समेत सभी संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  युवाओं को नौकरी न देने के बहाने सरकार ने किया भर्ती नियमों में बदलाव : मेलाराम शर्मा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More