HomeHimachalHimachal: हिमुडा में 327 पद खत्म, कर्मचारियों को बड़ा झटका, नाहन डिवीजन...

Himachal: हिमुडा में 327 पद खत्म, कर्मचारियों को बड़ा झटका, नाहन डिवीजन भी समाप्त

सरकार ने चीफ इंजीनियर की जगह अब एडवाइजर का नया पद सृजित किया है। इस पद पर इंजीनियर को बतौर एडवाइजर तैनाती दी गई है। हिमुडा की 2 सितंबर को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीओडी) की बैठक में यह फैसला लिया गया। अब इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

शिमला/नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की प्रमुख आवासीय विकास संस्था हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) में पदों के व्यापक पुनर्गठन (Reconstruction) का फैसला लिया है।

इस प्रक्रिया में हिमुडा के 327 पदों को समाप्त कर दिया गया है। कर्मचारियों और अधिकारियों के सृजित कुल 633 पदों में से आधे से अधिक पदों को एक साथ खत्म किए जाने से हिमुडा कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा झटका दिया है।

सरकार ने चीफ इंजीनियर की जगह अब एडवाइजर का नया पद सृजित किया है। इस पद पर इंजीनियर को बतौर एडवाइजर तैनाती दी गई है। हिमुडा की 2 सितंबर को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीओडी) की बैठक में यह फैसला लिया गया। अब इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

हिमुडा के इस फैसले से कर्मचारियों में भारी रोष है। यही नहीं सरकार ने हिमुडा के जिला सिरमौर के नाहन में डिवीजन को भी खत्म कर दिया है। अब यहां सिर्फ सब डिवीजन चलेगा, जो परवाणु के अधीन होगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : घर में चल रहा था ये अवैध कारोबार, पहुंच गई पुलिस, फिर चढ़ गए हत्थे

नए आदेश के अनुसार घुमारवीं में हिमुडा का नया डिवीजन होगा। हिमुडा में कर्मचारियों और अधिकारियों के 633 पद सृजित थे। इनमें से 352 पदों को भरा गया है, जबकि 281 पद लंबे समय से खाली चल रहे थे।

सबसे ज्यादा बेलदार के 71 पदों को समाप्त किया गया है। इसके अलावा सीनियर असिस्टेंट के 45, चपरासी के 44, वर्क इंस्पेक्टर के 42, लिपिक के 24, जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 10, स्टेनो टाइपिस्ट के 9, चौकीदार के 8, सर्वेयर के 8, डिवीजनल अकाउंटेंट, प्लंबर, टीमेट के 7-7, इलेक्ट्रिशियन के 5, पंप आपरेटर के 6, अधीक्षक ग्रेड-2 के 4, चालक और कारपेंटर के 3-3 पद समेत अन्य पद खत्म कर दिए हैं।

हिमुडा में पहले दो चीफ इंजीनियर होते थे, लेकिन अब यह पद समाप्त कर अब एक एडवाइजर रहेगा। गौरतलब है कि हिमुडा हिमाचल प्रदेश में आवासीय कॉलोनियों का निर्माण करता है और रियल एस्टेट को बढ़ावा देने के लिए जमीनें खरीदकर फ्लैट बनाकर लोगों को बेचता है। सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात भी अब सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की 2238 लाभार्थियों को जारी की एक करोड़ 71 हजार की सम्मान राशि
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More