होमHimachalहजारों छात्रों को स्नातक डिग्री पूरी करने का मौका, HPU ने 'गोल्डन...

हजारों छात्रों को स्नातक डिग्री पूरी करने का मौका, HPU ने ‘गोल्डन चांस’ देकर दी बड़ी राहत

इस निर्णय के अनुसार वे सभी विद्यार्थी जो जेबीटी/डीएलएड या किसी अन्य कारण से अपनी स्नातक (Graduation) की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे, उन्हें डिग्री पूरी करने का एक और मौका दिया गया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) की कार्यकारी परिषद (EC) ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए हजारों छात्रों को बड़ी राहत दी है। इस निर्णय के अनुसार वे सभी विद्यार्थी जो जेबीटी/डीएलएड या किसी अन्य कारण से अपनी स्नातक (Graduation) की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे, उन्हें डिग्री पूरी करने का एक और मौका दिया गया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह की अध्यक्षता में हुई ईसी की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया है। ये विशेष अवसर शैक्षणिक सत्र 2020-21 से लेकर 2025-26 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा। ये मौका डिग्री के लिए निर्धारित पांच वर्ष की अवधि पूरी करने वालों को मिलेगा। एक साल के अतिरिक्त मौके की 7 हजार रुपए फीस होगी।

इन छात्रों को भी मिली बड़ी राहत
कार्यकारी परिषद ने स्नातक के साथ साथ विभिन्न यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्सों के छात्रों को भी अपनी परीक्षाएं पूर्ण करने और उपाधि सुधार (Degree Improvement) के लिए अतिरिक्त अवसर प्रदान करने की मंजूरी दी है।

इस दायरे में शैक्षणिक सत्र 1990-1991 से अब तक के BA, B.Sc., B.Com, Shastri, Prabhakar, MA, M.Sc., M.Com व अन्य स्नातकोत्तर छात्रों के साथ-साथ BTA, BTTM, BPE (2013-14 से), BBA, BCA (2014-15 से), B.Ed. (2015-16) सत्र के छात्रों को भी अपनी डिग्री पूरी करने और श्रेणी सुधार के लिए एक और अतिरिक्त अवसर प्रदान किया जाएगा।

अक्तूबर में होंगी परीक्षाएं, फीस 10 हजार
ईसी ने बैठक के बाद BA, B.Sc., B.Com और Shastri (वार्षिक प्रणाली) के विद्यार्थियों के लिए ‘गोल्डन चांस’ यानी तीसरा मौका देने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सुविधा उन छात्रों को दी गई है जो निर्धारित समय अवधि में पिछले दो प्रयासों में कम्पार्टमेंट या रि-अपीयर की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं।

ये भी पढ़ें:  बिंदल बोले- सुक्खू पहले इस्तीफा दें, फिर चुनाव आयोग के खिलाफ करें प्रदर्शन, नाहन में फूंके राहुल गांधी व कांग्रेस सांसद के पुतले

इस ‘गोल्डन चांस’ के तहत परीक्षाएं अक्तूबर में आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए 10 हजार रुपए फीस निर्धारित की गई है। छात्र बिना विलंब शुल्क के 7 अक्तूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद लेट फीस देनी होगी।

शिक्षकों के CAS मामले को सरकार के समक्ष रखेगा विश्वविद्यालय
ईसी की बैठक में शिक्षकों की करियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) के मामले को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अब इस मामले को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। इसके अलावा ईसी ने आवश्यकतानुसार प्राध्यापकों के स्थानांतरण को भी हरी झंडी दी और वरिष्ठ आचार्य के पद को लेकर भी चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें:  DC मुकेश रेपसवाल ने सम्मानित किए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More