होमHimachalSirmaurबिंदल बोले- सुक्खू पहले इस्तीफा दें, फिर चुनाव आयोग के खिलाफ करें...

बिंदल बोले- सुक्खू पहले इस्तीफा दें, फिर चुनाव आयोग के खिलाफ करें प्रदर्शन, नाहन में फूंके राहुल गांधी व कांग्रेस सांसद के पुतले

बिंदल ने सांसद के खिलाफ यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेतृत्व से जवाबदेही तय करने की मांग की।

नाहन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उन्हें चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करना है तो पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि इसी चुनाव आयोग के बाद कांग्रेस सत्ता में आई और सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने।

डॉ. बिंदल ने मुख्यमंत्री से धरने-प्रदर्शनों के बजाय जनहित के कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में अब एक वर्ष से भी कम समय बचा है और कई काम अधूरे हैं।

नाहन में भाजपा कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिंदल ने प्रदेश सरकार पर कर्ज, भ्रष्टाचार, माफिया राज और आर्थिक बदहाली को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने टैक्स और महंगाई का बोझ बढ़ाया है, जबकि राजनीतिक नियुक्तियों और अपने चहेतों पर सरकारी खजाना खर्च किया जा रहा है। बिजली, सीमेंट, परिवहन और सरकारी सेवाओं की बढ़ती लागत से आम लोग परेशान हैं।

ये भी पढ़ें:  प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर की बनेगी नई कार्यकारिणी, सभी 16 खंडों में चुनाव की तारीखों का एलान

बिंदल ने महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की गारंटी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी वादे पूरे नहीं हुए और जनता अब सरकार से जवाब मांग रही है।

इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली भी निकाली और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी व कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के पुतले फूंके।

बिंदल ने सांसद के खिलाफ यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेतृत्व से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरा रवैया नहीं अपनाया जाना चाहिए। ये शिकायतों से जुड़े आरोप हैं, जिनकी जांच संबंधित तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  नाहन में 13 से 15 अक्टूबर तक लगेंगे 'सेवा सेतु' शिविर, छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए मिलेगी सब्सिडी और लोन की जानकारी

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन भी पहुंचे। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान संदीपक, मंडल अध्यक्ष मलकीत सिंह, संजय पुंडीर और सुनील शर्मा, जिला परिषद सदस्य भगवान दास एवं प्रमिला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गर्ग, अंकित शर्मा, नीति अग्रवाल, पुष्पा, रचना गुप्ता, निर्मला शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण, युवा मोर्चा महामंत्री यशपाल और जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के चार शूटर्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में दिखाई अपनी काबिलियत
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More