HomeHimachal'Seven' की जगह 'Saven', Thousand बना thursday! देख लो चेक पर लिखे...

‘Seven’ की जगह ‘Saven’, Thousand बना thursday! देख लो चेक पर लिखे ये स्पेलिंग

इस चेक में 'सेवन' की स्पेलिंग गलत लिखी गई है। 'थाउजेंड' (Thousand) की जगह बड़ी गलती करते हुए 'थर्सडे' (Thursday) लिखा गया है। 'हंड्रेड' (Hundred) की स्पेलिंग में फिर से बड़ी गलती है। 'सिक्सटीन' (Sixteen) की जगह केवल 'सिक्सटी' (Sixty) लिख दिया गया है।

शिलाई : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोनहाट अपने शिक्षण स्तर के कारण नहीं, बल्कि एक वायरल बैंक चेक के कारण सुर्खियों में आ गया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी किए गए इस चेक की तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है।

दरअसल, इसकी वजह चेक पर स्पेलिंग की गंभीर गलतियां हैं। ये गलतियां इतनी चौंकाने वाली हैं कि इन्हें देखकर हर कोई हैरान है और शिक्षा के स्तर पर बड़े सवाल उठा रहा है।

यह चेक 25 सितंबर को मिड-डे मील में कार्यरत कर्मी अत्तर सिंह के नाम पर 7616 रुपए की राशि काटा गया था। अंकों में तो राशि सही लिखी गई है, लेकिन जैसे ही अंग्रेजी के शब्दों में लिखी गई राशि पर नजर जाती है, तो लापरवाही की पराकाष्ठा दिखाई देती है।

इस चेक में ‘सेवन’ की स्पेलिंग गलत लिखी गई है। ‘थाउजेंड’ (Thousand) की जगह बड़ी गलती करते हुए ‘थर्सडे’ (Thursday) लिखा गया है। ‘हंड्रेड’ (Hundred) की स्पेलिंग में फिर से बड़ी गलती है। ‘सिक्सटीन’ (Sixteen) की जगह केवल ‘सिक्सटी’ (Sixty) लिख दिया गया है।

हैरानी इस बात की है कि उच्च माध्यमिक विद्यालय स्तर पर इस तरह की साधारण स्पेलिंग में इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है? और तो और चेक पर स्कूल प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और मुहर भी लगी हुई है।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला- 2026 : मंडी शहर में 15 से 22 फरवरी तक ये विशेष यातायात व्यवस्था लागू

सोशल मीडिया पर जब यह चेक वायरल हुआ और यूजर्स ने शिक्षा व्यवस्था पर तीखे कमेंट्स करने शुरू किए तो स्कूल प्रबंधन की ओर से स्पष्टीकरण आया।

स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि चेक मिड-डे मील कर्मी ने खुद ही भरा था। जब वह उनके पास हस्ताक्षर के लिए आया तो व्यस्तता के कारण उन्होंने सिर्फ अंकों में लिखी राशि को ही देखा और स्पेलिंग पर ध्यान नहीं दिया।

इसी बीच किसी ने पहले चेक की फोटो खींचकर वायरल कर दी। बाद में इसे कैंसिल कर दूसरा चेक काटा गया है।

ये भी पढ़ें:  Weather Alert: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कल बारिश व बर्फबारी के आसार, इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम!
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More