HomeHimachalHimachal: इन अग्निशमन केंद्रों को मिले नए वाहन, जल्द शुरू होगी 700...

Himachal: इन अग्निशमन केंद्रों को मिले नए वाहन, जल्द शुरू होगी 700 होमगार्ड पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया

ये वाहन जिला शिमला के प्रशिक्षण केंद्र बलदेयां, अग्निशमन केंद्र देहा, उबादेश, नेरवा और ठियोग, ज़िला मंडी के धर्मपुर और थुनाग, ज़िला लाहौल-स्पीति के काजा, जिला कांगड़ा के शाहपुर और इंदौरा और जिला हमीरपुर के नादौन अग्निशमन केंद्रों के लिए रवाना किए गए।

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के चौड़ा मैदान से 14 नए अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों की खरीद पर 6.70 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।

ये वाहन जिला शिमला के प्रशिक्षण केंद्र बलदेयां, अग्निशमन केंद्र देहा, उबादेश, नेरवा और ठियोग, ज़िला मंडी के धर्मपुर और थुनाग, ज़िला लाहौल-स्पीति के काजा, जिला कांगड़ा के शाहपुर और इंदौरा और जिला हमीरपुर के नादौन अग्निशमन केंद्रों के लिए रवाना किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अग्निशमन वाहनों को दूरदराज और घनी आबादी वाले क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैनात किया गया है, ताकि आग लगने की घटनाओं पर समय पर काबू पाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  आईओसीएल प्लांट में 11 मार्च को बजेगा सायरन! प्रशासन ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा कि बेड़े को और मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त अग्निशमन वाहनों की खरीद के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यकतानुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रही है।

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नए और उन्नत अग्निशमन केंद्रों के उपकरणों के लिए 4.24 करोड़ रुपये और नादौन व इंदौरा में विभागीय भवनों के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने के लिए 700 होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मताधिकार का प्रयोग करने वाला सही मायनों में राष्ट्र का सच्चा नागरिक: DC प्रियंका वर्मा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More