HomeRashifalआज का राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, मेष से...

आज का राशिफल: इन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, मेष से मीन तक जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

आज 5 अक्टूबर, दिन रविवार आपके लिए कैसा रहेगा? दैनिक राशिफल के अनुसार आज का दिन आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आएगा। कुछ जातकों को स्वास्थ्य और तनाव के प्रति सचेत रहना होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के बहकावे में आने से बचें। अपनी राशि के अनुसार जानें अपना गुड लक और सितारों की चाल...

आज 5 अक्टूबर, दिन रविवार आपके लिए कैसा रहेगा? दैनिक राशिफल के अनुसार आज का दिन आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आएगा। कुछ जातकों को स्वास्थ्य और तनाव के प्रति सचेत रहना होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के बहकावे में आने से बचें। अपनी राशि के अनुसार जानें अपना गुड लक और सितारों की चाल…

मेष राशि (Aries)
आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। लेन-देन करते समय ध्यान देने की जरूरत रहेगी। पारिवारिक सदस्य या जीवन साथी की वजह से आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आप भावनात्मक तरीके से इस्तेमाल हो सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं होंगी।

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: मेहरून

वृष राशि (Taurus)
आज कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपको आकर्षित कर सकता है। आप किसी व्यवसाय में पैसा लगा सकते हैं। वाहन और जमीन का सुख प्राप्त हो सकता है। आज आपकी समस्या हल हो सकती है और कोर्ट-कचहरी के मामलों में निजात मिल सकती है।

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि (Gemini)
आज आपका व्यक्तित्व किसी इत्र की तरह महकेगा। अकस्मात धन लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा मनमुटाव रह सकता है। शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: व्यावसायिक लाभ और निवेश के बन रहे योग, इन राशि वाले जातक रहें सतर्क, जानें कैसा रहेगा दिन

• शुभ अंक: 1
• शुभ रंग: लाल

कर्क राशि (Cancer)
खुला हुआ सामान न खाएं, नहीं तो सेहत डांवाडोल हो सकती है। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी, लेकिन रिश्तों में मजबूती आएगी। कुछ सहकर्मी आपकी कार्यशैली से नाखुश होंगे। देर शाम तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: बादामी

सिंह राशि (Leo)
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। स्वभाव में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: पारदर्शी हरा

कन्या राशि (Virgo)
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : कन्या और धनु राशि के जातक आज रहें सावधान, मेष से मीन तक जानें क्या कहता है किस्मत कनेक्शन

• शुभ अंक: 1
• शुभ रंग: चॉकलेटी

तुला राशि (Libra)
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।

• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: गेहुआं

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज किसी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। किसी चीज के गुम होने का खतरा रहेगा। कार्यक्षेत्र विकसित होगा। दूर-पार से कोई अच्छी खबर आज आपको प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: सफेद

धनु राशि (Sagittarius)
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: काला

मकर राशि (Capricorn)
अचानक कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, जिससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। आज आप किसी के बहकावे में न आएं। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: तोतिया

कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपको निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है। जल्दबाजी में आज कोई फैसला न लें। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज धन खर्च होने की संभावना रहेगी। शत्रु हर हाल में आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे।

• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: पीला

मीन राशि (Pisces)
स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि, प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।

• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: केसरी

ज्योतिषाचार्य : पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर : 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More