HomeCustomकांगड़ा-चंबा संस्कृति उत्सव में गद्दी गायक आर्य भरमौरी का सम्मान, 'स्पेशल परफॉर्मर'...

कांगड़ा-चंबा संस्कृति उत्सव में गद्दी गायक आर्य भरमौरी का सम्मान, ‘स्पेशल परफॉर्मर’ अवॉर्ड से नवाजा

गद्दी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें ये सम्मान सांसद राजीव भारद्वाज ने भेंट किया। यह भव्य कार्यक्रम 5 अक्टूबर को सागर पैलेस, मटौर, कांगड़ा में आयोजित किया गया था।

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की नूरपुर तहसील के गांव कंडी के प्रतिभाशाली गायक आर्य भरमौरी को हाल ही में कांगड़ा-चंबा संस्कृति उत्सव में सम्मानित किया गया।

गद्दी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें ये सम्मान सांसद राजीव भारद्वाज ने भेंट किया। यह भव्य कार्यक्रम 5 अक्टूबर को सागर पैलेस, मटौर, कांगड़ा में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में आर्य भरमौरी को विशेष रूप से “स्पेशल परफॉर्मर 2025” के अवॉर्ड से नवाजा गया।

अवॉर्ड पाकर भावुक हुए आर्य भरमौरी ने कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित करने के लिए विशाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के कई जाने-माने कलाकार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  शिमला रिज पर सोनिया गांधी ने किया 'राजा साहब' की प्रतिमा का अनावरण, प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोग

भरमौरी ने इसे अपने माता-पिता, गुरुजनों और बुजुर्गों के आशीर्वाद का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी अपने गीतों के माध्यम से गद्दी संस्कृति और हिमाचल की समृद्ध विरासत का प्रचार-प्रसार करते रहेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More