
मेष राशि (Aries)
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। यात्राओं के विषय में सोच-समझकर यात्रा करें। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे।
• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: नारंगी
वृष राशि (Taurus)
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: मेहरून
मिथुन राशि (Gemini)
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: क्रीम
कर्क राशि (Cancer)
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी।
• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: सिल्वर
सिंह राशि (Leo)
मौज-मस्ती की यात्राएं आपको खुश मिजाज रखेंगी। सामाजिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धर्म-कर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आज आप किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात कर सकते हैं। आज का दिन हर लिहाज से आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। दिन के शुरुआती दौर में मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र पर लापरवाही न करें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। लेन-देन और वित्तीय मामलों पर सुधार लाने की आवश्यकता होगी।
• शुभ अंक: 7
• शुभ रंग: सफेद
तुला राशि (Libra)
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। आज आपके द्वारा की गई लापरवाही महंगी साबित पड़ सकती है। आज किसी के झगड़े में न पड़ें। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही कर सकते हैं। आज आप इधर-उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं।
• शुभ अंक: 1
• शुभ रंग: गोल्डन
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा कर रहेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई अहम कदम उठा सकते हैं। किसी की ज्योतिषीय सलाह आपको मदद पहुंचा सकती है। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: केसरी
धनु राशि (Sagittarius)
जीवनसाथी से आज आपके संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अनचाही यात्रा का योग बना रहेगा। स्वभाव आज कुछ हद तक चिड़चिड़ा रह सकता है।
• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: पीला
मकर राशि (Capricorn)
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: मेहरून
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपका व्यक्तित्व किसी इत्र की तरह महकेगा। अकस्मात धन लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष को लेकर के यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा मनमुटाव रह सकता है। शाम के समय आप किसी मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारे में जा सकते हैं।
• शुभ अंक: 6
• शुभ रंग: गुलाबी
मीन राशि (Pisces)
यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक मसले मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज सोच-समझकर धन को खर्च करें। स्वभाव में आज कुछ जिद्दीपन देखने को मिल सकता है।
• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: स्लेटी
ज्योतिषाचार्य : पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर : 94187 45356




