HomeHimachalSirmaurनाहन-ददाहू सड़क पर यातायात बहाल, पहाड़ी से निकाले गए बड़े बोल्डर

नाहन-ददाहू सड़क पर यातायात बहाल, पहाड़ी से निकाले गए बड़े बोल्डर

बुधवार को प्रशासन ने बिलासपुर बस हादसे से सबक लेते हुए इस सड़क को सुबह 10 बजे के बाद बंद रखा। यहां फिर से भूस्खलन के दौरान चट्टानों के सड़क पर गिरने की संभावनाओं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पोकलेन और जेसीबी मशीनें लगाकर पहाड़ी से पत्थरों को निकालने का कार्य शुरू किया।

नाहन : नाहन-ददाहू सड़क पर आवाजाही बहाल हो गई है। शाम 7 बजे ये सड़क नेहली में यातायात के लिए सुचारू कर दी गई। ये महत्वपूर्ण सड़क मंगलवार दोपहर बाद नेहली के पास भूस्खलन से बंद हो गई थी। यहां बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरीं।

बुधवार को प्रशासन ने बिलासपुर बस हादसे से सबक लेते हुए इस सड़क को सुबह 10 बजे के बाद बंद रखा। यहां फिर से भूस्खलन के दौरान चट्टानों के सड़क पर गिरने की संभावनाओं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पोकलेन और जेसीबी मशीनें लगाकर पहाड़ी से पत्थरों को निकालने का कार्य शुरू किया।

हालांकि, इस कार्य को शाम 3 बजे तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन पत्थर निकालते वक्त भूस्खलन के चलते इसे बहाल करने में समय लग गया। शाम 7 बजे इस सड़क को बहाल कर दिया गया। इस बीच कई वाहन जमटा-पंजाहल सड़क से नाहन और श्री रेणुकाजी की ओर निकले।

ये भी पढ़ें:  अंबोया में राज्य स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज, शिक्षा मंत्री बोले- जल्द भरे जाएंगे 9 हजार पद

बता दें कि भारी बरसात के दौरान नेहली के पास बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गई थी। इसके बाद पूरी पहाड़ी दरकने लगी। कई बड़े बोल्डर पहाड़ी पर फंसे होने की वजह से वाहन चालकों को हर वक्त यहां से गुजरते वक्त हादसे का खतरा बना रहता था। लिहाजा, प्रशासन ने इन्हें हटाने का कार्य शुरू करवाया।

वहीं, बारिश से जिले में बुधवार को 43 सड़कों पर आवाजाही बाधित रही। संगड़ाह और शिलाई डिवीजनों में 7-7, नाहन में 5, राजगढ़ में 10, पांवटा साहिब में 1 और सराहां डिवीजन में 13 सड़कें बाधित रही। इसके चलते लोक निर्माण विभाग को 1.24 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें:  स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ प्रशासन: ऊना में स्कूल बसों-वैन की बड़े स्तर पर जांच के आदेश

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. आलोक जनवेजा और सहायक अभियंता ई. दलीप चौहान ने बताया कि नाहन-ददाहू सड़क पर आवाजाही बहाल कर दी गई है। दिनभर पहाड़ी से बड़े बोल्डरों को निकालने का कार्य मशीनों से जारी रखा गया। अब ये सड़क यातायात के लिए सुचारू कर दी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More