HomeRashifalराशिफल 8 मई 2026: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, मेष...

राशिफल 8 मई 2026: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, मेष से मीन तक जानें हाल, शुभ मुहूर्त और पंचांग

आज का पंचांग | 8 मई 2026 तिथि: षष्ठी नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा करण: वणिज् पक्ष: कृष्ण योग: शुभ वार: शुक्रवार

आज का पंचांग | 8 मई 2026
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
करण: वणिज्
पक्ष: कृष्ण
योग: शुभ
वार: शुक्रवार
आज के शुभ मुहूर्त:
07:13am-10:36am, 12:17pm-01:58pm
राहुकाल: 10:26am-12:17pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:50am-12:44pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्र गणों के साथ बाहर पार्टी वगैरह कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: क्रीमी | उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।

वृष राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान हो सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

मिथुन राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: चेरी | उपाय: आज पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 19 फरवरी 2026: आपके लिए कैसा रहेगा दिन, क्लिक पर जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

कर्क राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा | उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

सिंह राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट आदि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल | उपाय: लाल फूल से सूर्य उपासना करें।

कन्या राशि
किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चों को संभाल लेगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 19 Sept 2026: कहीं धन लाभ तो कहीं बढ़ेगा खर्च, रिश्तों में आएंगे उतार-चढ़ाव; पढ़ें आज का राशिफल

तुला राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए दिन सावधानी वाला रहेगा। चलते-फिरते समय विशेष ध्यान रखें। अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं। आपका मज़ाकिया स्वभाव लोकप्रियता बढ़ाएगा। रोमांस और घूमना-फिरना मन को अच्छा लगेगा। काम का श्रेय किसी और को मिल सकता है, सतर्क रहें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: गाय की सेवा करें।

वृश्चिक राशि
आपका सकारात्मक रवैया लोगों को प्रभावित करेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक व्यय से बचें। आपके करीबी लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। आज प्रेम संबंधों में मधुरता महसूस करेंगे। नई योजनाएं और विचार मिल सकते हैं। दिन आगे चलकर अच्छे परिणाम देगा।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: संतरी | उपाय: लोगों का सम्मान करें।

धनु राशि
पुराने कार्यों की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज धन कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। लोगों से मेलजोल बना रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दिनभर की थकान दूर करने के लिए आराम की आवश्यकता महसूस होगी।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का तिलक करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 4 Sept 2026: पैसों के मामले में संभलकर चलें ये राशियां! इन्हें मिलेंगे फायदे के मौके, जानें 12 राशियों का हाल

मकर राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों में समय अच्छा रहेगा। घूमने-फिरने का योग बन सकता है। अनावश्यक धन खर्च से बचें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नारंगी | उपाय: पक्षियों को दाना डालें।

कुंभ राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आलोचना और दबाव का सामना करना पड़ सकता है। झूठे आरोप लग सकते हैं। धोखा मिलने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: चॉकलेटी | उपाय: घर में कपूर जलाएं।

मीन राशि
आज आपका स्वभाव क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से अनावश्यक उलझन से बचें। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: भूरा | उपाय: मां सरस्वती की उपासना करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More