HomeHimachalSolanडबल बेड पर ड्रम रखा और फिर नाबालिग ने उठा लिया ये...

डबल बेड पर ड्रम रखा और फिर नाबालिग ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, गई जान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिहाइशी कमरे की गहनता से छानबीन की गई, लेकिन कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

सोलन : परवाणू के रामबाग सेक्टर-4 इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने कमरे के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही SDPO ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग सातवीं कक्षा तक पढ़ा था। स्कूल छोड़ने के बाद उसके पिता ने उसे मोटर मैकेनिक के पास काम सीखने के लिए रखा था, लेकिन करीब एक महीने बाद ही उसने ये काम छोड़ दिया था और आजकल घर पर ही रहता था।

मृतक के पिता अंजु कुमार और माता दोनों ही फैक्ट्रियों में काम करते हैं और रोजाना अपने निर्धारित समय पर घर से निकल जाते हैं। जिस वक्त नाबालिग ने ये खौफनाक कदम उठाया, वह घर पर अकेला था, जबकि दो छोटे बच्चे स्कूल गए थे। गत दिन दोपहर में जब उसके छोटे भाई स्कूल से घर लौटे, तो उन्होंने कमरे में उसे पंखे से लटका देखा।

ये भी पढ़ें:  11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को बनाया संकल्प, नाहन में सांसद सुरेश कश्यप ने गिनवाई उपलब्धियां

सहमे और घबराए बच्चों ने अपने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी और फिर लोगों ने पिता अंजु कुमार को फोन पर घटना की सूचना दी।

तस्दीक करने पर यह सामने आया कि नाबालिग ने डबल बेड पर पहले ड्रम रखा, जिस पर चढ़कर उसने छत में लगे पंखे में चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया, जिसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिहाइशी कमरे की गहनता से छानबीन की गई, लेकिन कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने मृतक की मौत पर किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की बहनों के साथ किया भद्दा मजाक, ₹1500 की घोषणा सिर्फ छलावा : डॉ. बिंदल

प्रारंभिक पूछताछ और हालात का जायजा लेने से पता चला है कि मृतक पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था और आशंका है कि इसी वजह से उसमें आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस मामले में धारा 194 BNSS के तहत पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More