आज का पंचांग | 31 जनवरी 2026
तिथि: त्रयोदशी
नक्षत्र: पुनर्वसु
करण: तैतिल
पक्ष: शुक्ल
योग: विशकुंभ
वार: शनिवार
आज का शुभ मुहूर्त:
08:34am-09:54am
12:34pm-04:34pm
राहुकाल: 09:54am-11:14am
अभिजीत मुहूर्त: 12:13pm-12:55pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान और योग करना उपयोगी रहेगा। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको काफी धन खर्च करना पड़ सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। घर में रस्म-रिवाज आदि होंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत रहेगा, जिसका लाभ आपको पूरे दिन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। आज आप किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार से अपने दिल के गम साझा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: खाने में शहद या गुड़ का प्रयोग करें।
वृष राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से राहत मिलेगी। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय है। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजूलखर्ची पर आपका साथी आपको नसीहत दे सकता है। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफी खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: श्री गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाएं।
मिथुन राशि
अपने मनमौजी और जिद्दी स्वभाव को काबू में रखें, खासतौर पर किसी जलसे या पार्टी में, क्योंकि ऐसा न करने पर माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वह आपकी बात टाल रहा था, तो आज बिना कहे ही वह आपको पैसा लौटा सकता है। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुखी कर सकता है, इसलिए कोई भी नई परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय अवश्य लें। बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर मिल सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।
कर्क राशि
शाम का समय जीवनसाथी के साथ किसी फिल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और मन को तरोताजा रखेगा। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है, जिसके कारण अस्पताल जाना पड़ सकता है और धन खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों को काबू में रखने की प्रवृत्ति के कारण बेवजह वाद-विवाद हो सकता है और आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। प्यार-मोहब्बत के नजरिए से दिन बेहतरीन है। आपकी बातें आज आपके करीबियों को समझ नहीं आएंगी, जिससे आप परेशानी महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
सिंह राशि
किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा धन लाभ होने की संभावना है, जिससे कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ऐसा कोई व्यक्ति जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से ले सकता है, जिससे घर में तनाव का माहौल बन सकता है। आपका प्रिय आपको खुश रखने के लिए कुछ खास करेगा। रात के समय आप घर के लोगों से दूर होकर छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है। दिन थोड़ा उबाऊ लग सकता है, इसलिए किसी रचनात्मक कार्य में समय लगाएं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: दही में चीनी डालकर सेवन करें।
कन्या राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। आपकी खुशमिजाजी से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। नाती-पोतों से काफी खुशी मिलेगी। रोमांस के लिहाज से दिन रोमांचक है। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और उसे रुमानी बनाने की कोशिश करें। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्ट रखें, लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं की सराहना करेंगे। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर काफी समय बर्बाद कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं।
तुला राशि
शाम कई जज्बातों से घिरी रह सकती है, जिससे तनाव महसूस होगा, लेकिन ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है। आपकी खुशी आपकी निराशाओं पर भारी पड़ेगी। अतिरिक्त धन को सुरक्षित स्थान पर रखें, जो भविष्य में काम आएगा। आपकी ज्ञान की प्यास नए दोस्त बनाने में मदद करेगी। प्रिय या जीवनसाथी का फोन आपका दिन बना देगा। घर के छोटे सदस्यों को लेकर आज आप पार्क या शॉपिंग मॉल जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से आज कोई अनोखा उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।
वृश्चिक राशि
सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को दोबारा शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। घर की छोटी-छोटी जरूरतों पर धन खर्च होने से मानसिक तनाव हो सकता है। आज दूसरों की राय सुनना और उस पर अमल करना जरूरी रहेगा। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा और नई चीजें सीखने की ललक सराहनीय रहेगी। खाली समय का पूरा आनंद लेने के लिए लोगों से दूर रहकर अपने पसंदीदा काम करें, इससे सकारात्मक बदलाव आएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम की प्रगाढ़ अनुभूति होगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: नहाते समय पानी की बाल्टी में गंगाजल मिलाएं।
धनु राशि
आज खेल-कूद में हिस्सा लेना जरूरी रहेगा। यदि आय बढ़ाने के नए स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक योजनाओं में निवेश करें। प्यार और आपसी मेलजोल में बढ़ोतरी होगी, लेकिन जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। वरिष्ठों से विरोध के स्वर सुनाई दे सकते हैं, ऐसे में दिमाग ठंडा रखें। रात को ऑफिस से लौटते समय वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका हो सकती है। बेवजह का तनाव जीवनसाथी पर न निकालें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद संगमरमर से बनी वस्तु का दान करें।
मकर राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव बढ़ा सकती है। दिल के करीबी लोगों के साथ समय बिताने की इच्छा रहेगी, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं होंगी। घर वाले आपकी बातों पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे गुस्सा आ सकता है। कोई भी जोखिम भरा कदम न उठाएं और निर्णय लेने से पहले परिवार की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: साधु-संतों की सेवा करें।
कुंभ राशि
आज आप बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। कीमती सामान चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें। किसी से बहसबाजी न करें, अन्यथा आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है और धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: कुल देवी-देवताओं की पूजा करें।
मीन राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई दूर रहने वाला रिश्तेदार आज संपर्क कर सकता है। किसी नए काम की शुरुआत से पहले अनुभवी लोगों से सलाह लेना जरूरी होगा। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपसी झगड़े वैवाहिक जीवन में कटुता बढ़ा सकते हैं, इसलिए दूसरों के बहकावे में न आएं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लें।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356


