आज का राशिफल: 12 राशियों पर कैसा रहेगा 6 दिसंबर का दिन, जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहों की चाल

आज का पंचांग (6 दिसंबर, 2025) तिथि: द्वितीया नक्षत्र: मृगशिरा करण: तैतिल पक्ष: कृष्ण योग: शुभ वार: शनिवार

0

आज का पंचांग (6 दिसंबर, 2025)
तिथि: द्वितीया
नक्षत्र: मृगशिरा
करण: तैतिल
पक्ष: कृष्ण
योग: शुभ
वार: शनिवार

आज के शुभ मुहूर्त:
08:22am-09:38am
12:11pm-04:01pm
राहुकाल: 09:38 am-10:55am
अभिजीत मुहूर्त: 11:51am-12:31pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह ठीक रहेगी। आज आप काफी धन कमा सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। घर और आसपास छोटे-मोटे बदलाव सजावट को और सुंदर बना देंगे। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। आपका हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। आपका साथी आज आपके लिए घर पर कोई सरप्राइज डिश बना सकता है, जिससे आपकी दिनभर की थकान मिट जाएगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: दिव्यांगों की सेवा करें।

वृष राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। दिल के करीबी लोगों के साथ समय बिताने का मन करेगा, लेकिन आप ऐसा कर नहीं पाएंगे। आपकी बातों को घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे, जिससे आप नाराज हो सकते हैं। आज कोई भी जोखिम भरा कदम न उठाएं, वरना पछताना पड़ सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: साधु संतों की सेवा करें।

मिथुन राशि
दोस्त की बेरुखी आपको नाराज करेगी, लेकिन खुद को शांत रखें। इसे परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आज धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, इसलिए अच्छा बजट बनाना आवश्यक है। घर पर बच्चे किसी छोटी समस्या को बहुत बड़ा बनाकर पेश कर सकते हैं, इसलिए किसी भी कदम से पहले तथ्यों की अच्छी तरह जांच कर लें। आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, जिसका उपयोग अपने शौक पूरे करने में कर सकते हैं। जीवनसाथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना आपको उदासी की ओर ले जा सकता है। आज आप किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हल्का काला
उपाय: कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल शांडिल ने किया दो दिवसीय भूरेश्वर महादेव मेले का शुभारंभ

कर्क राशि
धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आपके प्रियजन खुश रहेंगे और आपको शाम के लिए उनके साथ कोई योजना बनानी चाहिए। अपने रोमांटिक विचारों को हर किसी से साझा करने से बचें। आज घर में अधिकतर समय आप सोकर बिता सकते हैं और शाम को आपको महसूस होगा कि आपने अपना कीमती समय व्यर्थ गंवा दिया। जीवनसाथी का खराब होता स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन सकता है। किसी पुराने और करीबी मित्र से मिलकर आप अतीत की यादों में खो सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: बादामी
उपाय: चार बादाम बहते पानी में विसर्जित करें।

सिंह राशि
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आज आप जीवनसाथी के साथ समय बिताने और उन्हें कहीं घूमाने ले जाने का विचार करेंगे, लेकिन उनकी खराब सेहत के कारण यह संभव नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को समझने का यह उचित दिन है। बेरोजगारों को आज नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है। आपको अपने प्रयास बढ़ाने की आवश्यकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: पीपल की सेवा करें।

कन्या राशि
अपने मनमौजी और जिद्दी स्वभाव को काबू में रखें, विशेषकर किसी समारोह या पार्टी में। ऐसा न करने पर वहां का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। आज माता पक्ष से धन लाभ होने की पूरी संभावना है। मामा या नाना आर्थिक सहायता कर सकते हैं। यदि आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो घर पर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जीवन की सच्चाई का सामना करने के लिए आपको कुछ समय के लिए अपने प्रिय को भूलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान सामान की विशेष सुरक्षा रखें। रिश्तेदारों के कारण जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

तुला राशि
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुशी और सुकून देंगे। आज का दिन उन चीजों को खरीदने के लिए अच्छा है, जिनकी कीमत समय के साथ बढ़ सकती है। परिवार के सदस्य कई मांगें कर सकते हैं। आज अपने प्रिय से कोई कठोर बात न कहें। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, इससे आज आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आप एकांत में आनंदित रहना पसंद करेंगे। जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाएगा। ऑफिस में अधिक काम के कारण आंखों में समस्या हो सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक राशि
आज आप खुद को सुकून में महसूस करेंगे और जीवन का आनंद लेने के सही मनोभाव में रहेंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए निर्धारित बजट से बाहर न जाएं। रिश्तेदारों के यहां की छोटी यात्रा आपको आराम देगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। अपनी छुपी विशेषताओं का उपयोग कर दिन को बेहतरीन बनाएं। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत सुंदर है। आज तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

धनु राशि
आपकी शाम कई जज्बातों से भरी रहेगी और तनाव भी दे सकती है, लेकिन ज्यादा चिंता की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी खुशियां निराशाओं से अधिक होंगी। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित स्थान पर रखें। ज्ञान की प्यास आपको नए मित्र बनाने में मदद करेगी। जीवनसाथी या प्रिय का फोन आपका दिन बना देगा। आज आप बच्चों को लेकर पार्क या शॉपिंग मॉल जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज कोई अनोखा उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: काले रंग की वस्तुओं का दान करें।

ये भी पढ़ें:  श्रीहरि रथ यात्रा से गांव-गांव सुनाई जाएगी श्रीराम कथा, कोटली से शोभायात्रा का शुभारंभ

मकर राशि
झल्लाना और खीजना आपकी सेहत खराब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। घर की जरूरतों को देखते हुए आज आप जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। टैक्स और बीमे से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: काला
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ राशि
मनोरंजन से जुड़ी चीजों पर आज आप जरूरत से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर आज लापरवाही संभव है। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। किसी बदनामी वाले मामले में फंसने की आशंका है। आज आप किसी से धन उधार मांग सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सूर्योदय के समय 11 दाने गेहूं खाएं।

मीन राशि
आज आप किसी बदनामी वाले मामले में फंस सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देना आवश्यक होगा। घर में क्लेश उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ झगड़ा न करें। आज आपके स्वभाव में जिद और चिड़चिड़ापन देखा जा सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
उपाय: भगवान श्री गणेश की उपासना करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356