HomeAasthaआज का राशिफल: इस राशि के लिए आज सबसे खास रहेगा दिन,...

आज का राशिफल: इस राशि के लिए आज सबसे खास रहेगा दिन, मेष से मीन तक जानें ग्रहों की चाल और उपाय

आज का पंचांग (11 दिसंबर, 2025) तिथि: सप्तमी नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी करण: बव पक्ष: कृष्ण योग: विशकुंभ वार: गुरुवार

आज का पंचांग (11 दिसंबर, 2025)
तिथि: सप्तमी
नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी
करण: बव
पक्ष: कृष्ण
योग: विशकुंभ
वार: गुरुवार

आज के शुभ मुहूर्त:
07:09am-08:25am
10:58am-02:46pm

राहुकाल: 01:30pm-02:46pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:53am-12:34pm
दिशाशूल: दक्षिण

मेष राशि
पारिवारिक उलझनों के कारण आज आप तनाव में रह सकते हैं। क्रोध के चलते आप अपना संयम खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फँसने की संभावना है। आर्थिक नुकसान की भी आशंका रहेगी, इसलिए जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें। अनावश्यक यात्राओं से बचें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: केसर की पुड़िया को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।

वृषभ राशि
आज आप किसी बदनामी वाले विवाद में फँस सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। घर में क्लेश की स्थिति बन सकती है, इसलिए अनावश्यक झगड़े से बचें। आपके स्वभाव में जिद और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: आसमानी नीला

मिथुन राशि
किसी महत्वपूर्ण निर्णय के दौरान तनाव रह सकता है। निवेश के लिए दिन शुभ है। कोई व्यक्ति आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। धन लाभ के प्रबल योग रहेंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सतनाजा दान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : जानें कैसी रहने वाली है आपकी दिनचर्या, क्या है आज का शुभ मुहूर्त

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए हर तरह से शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय से धन लाभ की संभावना है। किसी नए व्यापार के विषय में वार्तालाप हो सकता है। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा संभव है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीले रंग की वस्तुओं का दान करें।

सिंह राशि
नशे से दूर रहें। पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। जमीनी मामलों को हल करने के लिए दिन उपयुक्त है। दूर स्थान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।

कन्या राशि
खानपान पर संयम बरतें, सेहत में गिरावट की आशंका है। अनचाहे मेहमान आने से दिन प्रभावित हो सकता है। व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घर के कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी शुभ आयोजन की संभावना है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: अन्न दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 15 फरवरी 2026: किस्मत देगी साथ या चुनौतियां बनेगी परेशानी, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

तुला राशि
आज आप किसी की मदद कर सकते हैं। दान-पुण्य में रुचि रहेगी। थकान महसूस हो सकती है, किंतु नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: कच्ची हल्दी का दान करें।

वृश्चिक राशि
आज आपका स्वभाव ईर्ष्यालु हो सकता है। चोट लगने का खतरा है। किसी विवाद में फँसने की आशंका है। यात्राओं में सावधानी बरतें। धन लाभ के योग बने रहेंगे, और अचानक धन प्राप्ति भी संभव है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: मंदिर जाकर दान करें।

धनु राशि
आलस्य अधिक रहेगा। कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी से भावनात्मक सहायता मांग सकते हैं। धन गुम होने का खतरा है। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकते हैं। यात्रा में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य थकान और असहजता से भरा रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: कॉफी
उपाय: चांदी धारण करें।

मकर राशि
आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, किंतु कार्यभार अधिक रहेगा। धन लाभ संभव है। पारिवारिक तालमेल बनाए रखने के लिए संयम रखें। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद धनहानि का खतरा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: केसरी
उपाय: रात को सिरहाने दूध से भरा बर्तन रखें और सुबह उसे किसी फलदार पौधे में चढ़ा दें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: बढ़ेंगे कमाई के मौके, कर्ज दिया पैसा आएगा आपके हाथ! कैसे बनाएं अपने दिन को खास, अपनाएं ये उपाय

कुंभ राशि
आप किसी पुरानी समस्या से निकल सकते हैं। कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। हालांकि शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: किसी विशेष कार्य हेतु यात्रा करते समय मुंह में जीरा रखकर घर से निकलें।

मीन राशि
आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। परेशानियों से उबरेंगे। शाम के समय धन लाभ की संभावना है। कोई आपसे सलाह ले सकता है। मित्र या प्रियजन के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: लक्ष्मी-नारायण मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More