HomeAasthaराशिफल: आज का दिन कैसा रहेगा? जानें संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त और...

राशिफल: आज का दिन कैसा रहेगा? जानें संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त और 12 राशियों के लिए सरल उपाय

आज का पंचांग (23 नवंबर, 2025) तिथि: तृतीया नक्षत्र: मूल करण: गर पक्ष: शुक्ल योग: धृति वार: रविवार

आज का पंचांग (23 नवंबर, 2025)
तिथि: तृतीया
नक्षत्र: मूल
करण: गर
पक्ष: शुक्ल
योग: धृति
वार: रविवार

आज का शुभ मुहूर्त: 08:13am-12:07pm
राहुकाल: 04:01pm-05:19pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:45am-12:27pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: चांदी का दान करें।

वृष राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायनी रहेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

मिथुन राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल सकती है। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। कुछ अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
उपाय: आज ज्यादा से ज्यादा काले रंग का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 13 जनवरी 2026 : मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल, पंचांग और शुभ मुहूर्त भी देखें

कर्क राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। हालांकि, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खानपान की चीजों पर संयम बरतें। आज आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि
रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आज ज्यादा खाने से बचें। परिवार में पैसों के बचत को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज कई मामलों में बनते कार्य में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। चोट इत्यादि लगने का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है ग्रहों की चाल

तुला राशि
सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सोच समझ कर आज निवेश करें। आज आप किसी से फालतू में बहसबाजी कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। दोस्तों के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज मिट्टी के बर्तन में किसी कुत्ते को दूध पिलाएं।

वृश्चिक राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ चढ़कर रहेगा। आज आप ही परेशानियों को दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आज आप किसी दोस्त या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। मुंह और पेट संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनूमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 11 फरवरी 2026: आज किसकी चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी, पंचांग और शुभ मुहूर्त भी जानें

मकर राशि
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग बना रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि
बीते कुछ दिनों में जो धन इन्वेस्ट किया था, उससे आज अच्छा खासा फायदा आपको मिल सकता है। दूर दराज से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

मीन राशि
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन को खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज किसी सुनसान जगह पर लोहे की कील को गाड़ दें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर : 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More