होमHimachalबद्दी पुलिस के इन जांबाजों को बड़ा सम्मान, 3 को DGP...

बद्दी पुलिस के इन जांबाजों को बड़ा सम्मान, 3 को DGP डिस्क अवॉर्ड और 1 को साइबर इंवेस्टिगेटर बैज से नवाजा

बीबीएन : हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय शिमला में हुए भव्य समारोह में पुलिस जिला बद्दी के 4 पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. डीजीपी डिस्क अवार्ड और साइबर इंवेस्टिगेटर बैज से नवाजे गए इन कर्मचारियों की अटूट प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता ने कानून प्रवर्तन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

एएसआई मोहिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल परमिंदर सिंह और कांस्टेबल अशोक कुमार को DGP डिस्क अवार्ड से नवाजा गया है. इन तीनों कर्मचारियों को वर्ष 2022 में किए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है, जो पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्य के प्रति समर्पण और पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए दिया जाता है.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, 18 सितंबर से सुबह 9 से शाम शाम 3 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

इसी तरह हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार को साइबर इंवेस्टिगेटर बैज से सम्मानित किया गया है. उन्हें वर्ष 2023 के कार्यों के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है, जो साइबर अपराधों की एक विस्तृत श्रृंखला से निपटने और जागरूकता फैलाने में असाधारण कौशल और प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

इस मौके पर एसपी बद्दी विनोद धीमान ने सभी पुरस्कार प्राप्त पुलिस कर्मियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ये पुलिस जिला बद्दी के लिए गर्व के क्षण हैं. उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों की मेहनत, साहस और उनकी कर्तव्य परायणता की सराहना करते हुए कहा कि ये पुरस्कार सभी के लिए प्रेरणा हैं.

ये भी पढ़ें:  NEET-2026: करिअर अकादमी नाहन ने जारी किया संभावित सिलेक्शन कटऑफ, 40 प्रतिशत सफलता दर का दावा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More