संगड़ाह में गहरी खाई में गिरी कार, 31 साल के युवक की दर्दनाक मौत, 2 घायल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों को उपचार के लिए सीएचसी संगड़ाह लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिमन्यु को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

0
accident

संगड़ाह : जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में हुए सड़क हादसे में 31 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हुए हैं। ये हादसा संगड़ाह के समीप सतयायी नाला के आसपास उस समय पेश आया, जब कार में सवार तीनों युवक डेबरघाट से लौट रहे थे। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर शाम तीन युवक गाड़ी नंबर HP79-2810 डेबरघाट से संगड़ाह की ओर लौट रहे थे। इस बीच सतयायी नाला के पास पहुंचते ही कार चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अभिमन्यु (31) पुत्र सुंदर सिंह, चालक अशोक (28) पुत्र मोहन लाल, संजय कुमार (35) पुत्र मदन सिंह निवासी लाना पालर, तहसील संगड़ाह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:  देश की नामी कंपनियां देंगी रोजगार, यहां है सुनहरा मौका, जानिए कितनी होगी सैलरी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों को उपचार के लिए सीएचसी संगड़ाह लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिमन्यु को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : 300 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाला हिम परिवार पोर्टल लांच