HomeHimachalKulluआधी रात हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे नाले में गिरा...

आधी रात हिमाचल में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे नाले में गिरा वाहन; 2 युवकों की मौत, 3 घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ओल्ड मनाली स्थित क्लब हाउस के समीप एक जिम्नी जीप अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे मनालसु नाले में जा गिरी।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ओल्ड मनाली स्थित क्लब हाउस के समीप एक जिम्नी जीप अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरे मनालसु नाले में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हुआ। जिम्नी जीप (HP26A-0011) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे के समय पास स्थित एक होटल के मैनेजर ने तेज धमाके की आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एक वाहन नाले में गिरा हुआ है। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के तकनीकी संस्थानों के लिए नई नवाचार नीति मंजूर, ₹2 करोड़ के फंड से स्टार्टअप्स और युवाओं को मिलेगा बड़ा सहारा

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत व बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा सभी घायलों को नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मंडी निवासी 32 वर्षीय रोहित कुमार और कुल्लू निवासी करुण बौद्ध को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में विवेक, नरेश कुमार और उर्मिला घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख दिया है। परिजनों के मनाली पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होकर नाले में गिरने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में महिला की हत्या, कमरे के बाहर मिला शव, परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति गिरफ्तार
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More