HomeAccidentसिरमौर के रबड़ उद्योग में हादसा, पेट में शीशा लगने से युवक...

सिरमौर के रबड़ उद्योग में हादसा, पेट में शीशा लगने से युवक की गई जान

गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सुरजपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल को देहरादून के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुरूवाला में स्थित एक रबड़ उद्योग में एक दुखद हादसा हुआ। यहां उद्योग में काम करने वाले एक युवक के पेट में शीशा लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सादिल (20) पुत्र इंतजार निवासी काडा वाड़ी, कादर चौक, बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सादिल व उसके साथी शीशे को ग्राइंडिंग मशीन पर रख रहे थे। इस बीच शीशा अचानक बीच से टूट गया और उसका एक टुकड़ा सीधे सादिल के पेट में जा लगा। गंभीर रूप से घायल सादिल को तत्काल सुरजपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने किया नाहन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, डॉक्टरों से किया संवाद

घायल को देहरादून के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More