HomeAccidentनौहराधार के समीप गहरी खाई में गिरी कार, 50 साल के व्यक्ति...

नौहराधार के समीप गहरी खाई में गिरी कार, 50 साल के व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सैल लिंक रोड़ पर कैंची मोड़ के पास एक तीखे मोड़ पर उन्होंने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी।

नौहराधार : जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में हुए एक हादसे में 50 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान चंद्रपाल ठाकुर (50) पुत्र सुंदर सिंह निवासी सैल, तहसील नौहराधार के तौर पर हुई है। हादसा बीती रात नौहराधार के समीप सैल लिंक रोड़ पर पेश आया। हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार चंद्रपाल ठाकुर नौहराधार से अपनी कार (एचपी-79-1135) से अपने घर लौट रहे थे। सैल लिंक रोड़ पर कैंची मोड़ के पास एक तीखे मोड़ पर उन्होंने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि चंद्रपाल ठाकुर पूर्व सैनिक थे।

ये भी पढ़ें:  अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय को मिली राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप की मेजबानी, इस दिन होगा आगाज

उधर, डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More