Home Accident सड़क हादसे में बाइक चालक की दर्दनाक मौत, आरोपी ट्रक चालक पर...

सड़क हादसे में बाइक चालक की दर्दनाक मौत, आरोपी ट्रक चालक पर लापरवाही का केस

इस सड़क हादसे में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

0
Demo Pic

नालागढ़ : बद्दी-नालागढ़ रोड पर हुए सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। हादसा पीरस्थान मंदिर के पास पेश आया, जहां ट्रक नंबर HP12D-8060 के चालक ने बाइक नंबर PB12AG-7634 को कंडक्टर साइड से टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक ट्रक के आगे फंस गई और चालक सड़क पर गिरकर ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आ गया।

हादसे के तुरंत बाद घायल चालक लवप्रीत सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह निवासी बाहुआल, तहसील व जिला रोपड़, पंजाब को उपचार के लिए सीएचसी नालागढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने जागली निवासी धर्मपाल की शिकायत पर दुर्घटना का केस दर्ज किया है। ट्रक चालक रजिंद्र पाल सिंह निवासी दभोटा, तहसील नालागढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी, राज्य सरकार ने प्रदान की अनुमति: पठानिया