HomeCrimeराजगढ़ में नाकेबंदी के दौरान पुलिस को वैन और पिकअप में मिला...

राजगढ़ में नाकेबंदी के दौरान पुलिस को वैन और पिकअप में मिला ये सामान, चार लोगों पर केस

बरामद सामान के बारे में आरोपी कोई भी स्पष्टीकरण अथवा दस्तावेज नहीं दिखा सके। लिहाजा, पुलिस थाना राजगढ़ में इनके खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध चोरी का सामान बरामद कर चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम ने गौड़ा की ओर से आ रही एक मारुति वैन (HP14A 5747) और एक पिकअप (HP16A 4506) को जांच के लिए रोका, जिनकी तलाशी लेने पर विभिन्न उपकरण और कटे हुए पाइप बरामद हुए। बरामद सामान के संबंध में कोई दस्तावेज या संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई।

पुलिस के अनुसार वैन की डिग्गी से जनरेटर, वेल्डिंग रॉड, वेल्डिंग सेट, नट खोलने की चाबियां, काले रंग की बिजली तार, कटर मशीन और ब्लेड बरामद किए गए, जबकि पिकअप से भारी वजनी कटे हुए पाइप के टुकड़े और एक बड़ा गैस पीस सिलेंडर मिला। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पूछताछ के दौरान वैन में सवार लोगों ने अपने नाम शाहजाह, मीर मोहम्मद, लियाकत अली सभी निवासी गहावन, डाकघर गरन, तहसील कालाकोट, जिला राजौरी (जम्मू-कश्मीर) बताए। वहीं, पिकअप चालक का नाम भगत निवासी खनौग मतिवल, डाकघर गलानग, तहसील व जिला सोलन बताया।

ये भी पढ़ें:  सभी को शुद्ध पेयजल व हर खेत तक सिंचाई योग्य जल पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुकेश अग्निहोत्री

उन्होंने बताया कि बरामद सामान के बारे में आरोपी कोई भी स्पष्टीकरण अथवा दस्तावेज नहीं दिखा सके। लिहाजा, पुलिस थाना राजगढ़ में इनके खिलाफ धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि ये सामान कहां से चोरी किया गया और कहां ले जाया जा रहा था। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि चयन प्रक्रिया जारी, डीसी ने किया संभावित स्थल का निरीक्षण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More