HomeAccidentकालाअंब: ओवरटेक करते वक्त ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दंपति की दर्दनाक मौत,...

कालाअंब: ओवरटेक करते वक्त ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दंपति की दर्दनाक मौत, लिफ्ट देने वाला चालक फरार

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में गुरूवार दोपहर बाद बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां बाइक पर सवार दंपति की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब त्रिलोकपुर की तरफ से बाइक पर लिफ्ट लेकर दंपत्ति कालाअंब की ओर आ रहे थे।

कालाअंब : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में गुरूवार दोपहर बाद बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां बाइक पर सवार दंपति की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब त्रिलोकपुर की तरफ से बाइक पर लिफ्ट लेकर दंपत्ति कालाअंब की ओर आ रहे थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकों की पहचान जगरू मांझी और लखपति देवी निवासी गोपालगंज, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

जानकारी के अनुसार दंपत्ति त्रिलोकपुर से कालाअंब की ओर आ रहे थे। बीच रास्ते में उन्होंने एक बाइक से लिफ्ट ली। जैसे ही बाइक रुचिरा पेपर मिल के समीप पहुंची तो चालक ने आगे चल रहे एक ट्रैक्टर को गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई और दंपत्ति की टायर के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई, जबकि बाइक चालक तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक दंपति कालाअंब के खैरी में रह रहे थे, जो उद्योगों में मजदूरी करते थे।

ये भी पढ़ें:  राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री 11 दिसंबर तक मंडी में रहेंगे, आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की जांचेंगे तैयारियां

दुर्घटना के तुरंत बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More