Home Accident किन्नौर में भूस्खलन : वांगतू में वाहनों पर गिरी चट्टानें, 6 लोग...

किन्नौर में भूस्खलन : वांगतू में वाहनों पर गिरी चट्टानें, 6 लोग घायल

यह संवेदनशील क्षेत्र लगातार खतरे का सबब बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से इस मार्ग पर यात्रा करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है।

0

किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार देर रात वांगतू के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में चट्टानें गिरने से छह वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान छह लोग भी घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क अवरुद्ध थी, जिसकी वजह से कई ट्रक चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करके मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे थे।

रात करीब 10 बजे जब वे इंतजार कर रहे थे, तभी पहाड़ी से अचानक भारी भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में नीचे खड़े छह ट्रक आ गए। इस हादसे में एक टैंकर चालक और उत्तर प्रदेश के पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को तुरंत छोलटू स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:  उपलब्धि : स्कॉच अवार्ड- 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचा बिलासपुर का ‘बेटियां बनें कुशल’ मॉडल

इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर भाग निकलने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

यह वही जगह है जहां एक दिन पहले भी भूस्खलन हुआ था, जिसमें पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में यात्रा करना बेहद खतरनाक हो गया है, और प्रशासन को इस संवेदनशील मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे-907ए पर जल्द सफर हो जाएगा मजेदार, कुमारहट्टी से शुरू हुआ टारिंग कार्य, यहां तक होगा पक्का