HomeCrimeशिकंजा : सिरमौर और सोलन में चरस की बड़ी खेप के साथ...

शिकंजा : सिरमौर और सोलन में चरस की बड़ी खेप के साथ 2 गिरफ्तार

सिरमौर/सोलन : हिमाचल प्रदेश पुलिस नशा तस्करों पर निरंतर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में जिला सिरमौर और सोलन की पुलिस टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में चरस की खेप के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. दोनों ही मामलों में पुलिस आगामी जांच में जुटी है.

पहला मामला उपमंडल पांवटा साहिब के पुरूवाला पुलिस थाना से जुड़ा है. यहां पुलिस की एक टीम ने कांशीराम (50) निवासी गांव चिलोई (भगानी), डाकघर भगानी, तहसील पांवटा साहिब को उसके रिहायशी मकान से 445 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई. डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. मामले में आगामी जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:  अब बस स्टैंड की इमारत में चलेगी पुलिस चौकी, एसपी ने किया पुर्नस्थापित

उधर, दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर सोलन की पुलिस टीम ने जीरो प्वाइंट ओच्छघाट में नाकेबंदी की थी. इस दौरान एक आल्टो कार को चेकिंग के लिए रोका गया. तलाशी लेने पर कार में बैठे एक व्यक्ति से 361 ग्राम चरस बरामद हुई. आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार (40) निवासी गांव डुमैहर, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है.

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि कार सहित बरामद चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है. साथ ही आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल भी की जा रही है. मामले में जांच जारी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More