होमHimachalSirmaurसिरमौर में पुलिस भर्ती का शेड्यूल जारी, 9646 महिला-पुरुष अभ्यर्थी देंगे शारीरिक...

सिरमौर में पुलिस भर्ती का शेड्यूल जारी, 9646 महिला-पुरुष अभ्यर्थी देंगे शारीरिक दक्षता परीक्षा, 26 से शुरू होगी प्रक्रिया

भर्ती में शामिल होने की तारीखें अभ्यर्थियों के रोल नंबर के अनुसार तय की जाएंगी।

नाहन : जिला सिरमौर में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू हो रही है। पुलिस लाइन नाहन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में कुल 9,646 महिला और पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे।

महिला अभ्यर्थियों की भर्ती 27 से 30 अक्टूबर तक होगी, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। 29 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित रहेगी।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 3,314 महिला और 6,332 पुरुष अभ्यर्थियों का विवरण निर्धारित किया गया है। भर्ती में शामिल होने की तारीखें अभ्यर्थियों के रोल नंबर के अनुसार तय की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ दबोचा ये शख्स, कुंजा से लाया था नशा, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर के अनुसार भर्ती की सटीक तिथियों और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों से बहुत जल्द आगामी प्रेस नोट व आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से अवगत करवा दिया जाएगा।

उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे अपने रोल नंबर के अनुसार जारी होने वाली सूचना पर नजर रखें, ताकि निर्धारित दिन ही भर्ती स्थल पर पहुंच सकें।

भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन नाहन, जिला सिरमौर में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को उनकी तारीख और अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  दिवाली से पहले महंगाई का झटका! मिल्कफेड का घी ₹150 रुपये प्रतिकिलो महंगा, मक्खन के भी बढ़े दाम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More