सिरमौर : एक ही गांव के 2 नाबालिगों की हादसे में दर्दनाक मौत, खेड़ा महाराज के भंडारे में जाते वक्त पेड़ से टकराई बाइक

उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नहर किनारे पेड़ से टकरा गई। बाइक को गुरजीत सिंह चला रहा था। इस घटना में क्यारदा गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

0

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में एक ही गांव के 2 नाबालिगों की मौत हो गई।

ये हादसा पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत पुरूवाला में हुआ। इस हादसे में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार दोपहर के समय गुरजीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह (15) और देव शर्मा (14) पुत्र बंटू शर्मा निवासी क्यारदा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर बाइक पर सवार होकर खेड़ा महाराज के भंडारे में जा रहे थे।

ये भी पढ़ें:  जमा दो की टॉप-10 मेरिट सूची में सिरमौर के ये 5 होनहार, 4 सरकारी स्कूल के तो 1 निजी स्कूल, लड़कियां आगे

इसी बीच पुरूवाला में उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नहर किनारे पेड़ से टकरा गई। बाइक को गुरजीत सिंह चला रहा था। इस घटना में क्यारदा गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि हादसे में बाइक पर सवार दोनों नाबालिगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  यहां रोजगार का सुनहरा मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें क्या है कैंपस इंटरव्यू का शैड्यूल