HomeAdministrationIAS अधिकारी प्रियंका वर्मा ने संभाला डीसी सिरमौर का कार्यभार

IAS अधिकारी प्रियंका वर्मा ने संभाला डीसी सिरमौर का कार्यभार

सिरमौर के नागरिकों को विश्वास दिलाते हुए नवनियुक्त डीसी ने कहा कि वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी और जिले की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

नाहन : IAS अधिकारी प्रियंका वर्मा ने बुधवार को डीसी सिरमौर के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। वह जिला चंबा से संबंध रखती हैं। इससे पूर्व प्रियंका वर्मा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। वह जुलाई 2019 से जून 2021 तक जिला सिरमौर में अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं भी दे चुकी हैं।

प्रियंका वर्मा उप मंडलाधिकारी कंडाघाट, उपमंडलाधिकारी बिलासपुर व एचपीपीसीएल में निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद डीसी प्रियंका वर्मा ने कहा कि वह जिला सिरमौर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और जिले में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करेंगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के टोकियो में जमीन पर सवाल, विस्थापित बोले- रहने लायक नहीं जगह

सिरमौर के नागरिकों को विश्वास दिलाते हुए नवनियुक्त डीसी ने कहा कि वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी और जिले की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण यात्रा में सभी हितधारकों से सहयोग की अपेक्षा भी की। ताकि सामूहिक प्रयासों से सिरमौर विकास के नए आयाम स्थापित कर सकें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More