HomeHimachalSirmaurनाहन कॉलेज में उद्यमिता कार्यशाला में बदला छात्रों का नजरिया, वक्ता बोले-...

नाहन कॉलेज में उद्यमिता कार्यशाला में बदला छात्रों का नजरिया, वक्ता बोले- अपनी स्किल्स से रोजगार सृजनकर्ता बनें युवा

इस मौके पर महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जबकि नितेश शर्मा और शुभम बतौर प्रशिक्षक, अखिल माहेश्वरी महाप्रबंधक हिमाचल टर्पिनटाइन लिमिटेड कालाअंब सिरमौर विशेषज्ञ उद्योगपति के रूप में उपस्थित रहे।

नाहन : डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन के वाणिज्य विभाग और आई.क्यू.ए.सी. के तत्वाधान में हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग के सहयोग से शुक्रवार को “उद्यमिता विकास” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस मौके पर महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जबकि नितेश शर्मा और शुभम बतौर प्रशिक्षक, अखिल माहेश्वरी महाप्रबंधक हिमाचल टर्पिनटाइन लिमिटेड कालाअंब सिरमौर विशेषज्ञ उद्योगपति के रूप में उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रो. कमल डोगरा विभागाध्यक्ष वाणिज्य एवं सहायक समन्वयक, आई.क्यू.ए.सी. ने एक विशेषज्ञ के रूप में योगदान दिया और अवसर विश्लेषण व विचार सृजन पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समन्वय वाणिज्य विभाग के प्रो. शुभम कुमार ने किया।

ये भी पढ़ें:  विवाहिता ने उठाया ये खौफनाक कदम, पिता की शिकायत पर पति-सास और ननद गिरफ्तार

प्राचार्य डॉ. विभव शुक्ला ने अपने संवाद में आज की युवा पीढ़ी को उद्योग के प्रति रुचि बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि युवा खुद अपनी स्किल्स के अनुसार रोजगार क्रिएट करने की ओर विचार करें, न कि रोजगार के इंतजार में अपनी योग्यताओं को नकारे।

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संकायों के कुल 57 छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. विवेक नेगी, डॉ. रवि कांत, डॉ. गोपाल भारद्वाज और अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मीनाक्षी मिस, दीपक चुने गए मिस्टर फेयरवेल, पवन किंग तो शीतल को क्वीन ऑफ द डे का खिताब
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More