HomeHimachalBilaspurसुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीसी और एडीसी, सुरक्षा प्रबंधों को...

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीसी और एडीसी, सुरक्षा प्रबंधों को लेकर दिए दिशा निर्देश, लोगों से की ये अपील

उन्होंने कहा कि सभी लाइटें और इनवर्टर आदि तुरंत बंद करें ताकि कोई प्रकाश बाहर न दिखे। एयर रेड सायरन बजने की स्थिति में शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थान पर शरण लें। अपने घर में खिड़कियों पर काले कागज या पर्दे लगाएं और शीशों से दूर रहें।

बिलासपुर : डीसी बिलासपुर राहुल कुमार और एडीसी ओमकांत ठाकुर ने शनिवार को माता श्री नैना देवी मंदिर क्षेत्र, बिलासपुर और पंजाब सीमा से लगे गारामोड़ा क्षेत्र का दौरा किया। यह दौरा सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत किया गया, जिसमें दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर डीसी राहुल कुमार ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे केंद्र सरकार, हिमाचल प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और केवल अधिकृत माध्यमों से प्राप्त सूचना पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि ब्लैक आउट की स्थिति में घबराएं नहीं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के टुटवी गांव में कांग्रेसी नेता की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे CM सुक्खू, प्रवास कार्यक्रम तय

उन्होंने कहा कि सभी लाइटें और इनवर्टर आदि तुरंत बंद करें ताकि कोई प्रकाश बाहर न दिखे। एयर रेड सायरन बजने की स्थिति में शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थान पर शरण लें। अपने घर में खिड़कियों पर काले कागज या पर्दे लगाएं और शीशों से दूर रहें।

टॉर्च, बैटरियां, प्राथमिक चिकित्सा किट, जरूरी दस्तावेज और मोबाइल चार्जर सदैव तैयार रखें। सोलर लाइटों और पैनलों को काले कपड़े से ढक कर रखें। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, आपदा प्रबंधन कर्मियों और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

डीसी ने कहा कि जनसुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है और नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More