होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब में अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार महिला को मारी जोरदार...

पांवटा साहिब में अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार महिला को मारी जोरदार टक्कर, दुकान के शटर से टकराई; हालत गंभीर VIDEO

पांवटा साहिब में वाई पॉइंट पर एक कार ने साइकिल सवार 50 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में वाई पॉइंट पर एक कार ने साइकिल सवार 49 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान के शटर से जा टकराई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून अस्पताल ले जाया गया है।
VIDEO: https://www.facebook.com/share/v/1Gn8TvF5S1/

घायल महिला की पहचान अनुराधा पुत्री दयाल चौधरी निवासी मैन मार्केट पांवटा साहिब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वाई-पॉइंट पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साइकिल लेकर पैदल जा रही राधा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला कार के टकराने के बाद शटर के समीप छिटककर गिर गई। वहीं, कार भी सड़क किनारे स्थित दुकान के शटर से टकरा गई।

ये भी पढ़ें:  बाल गृह आदर्श बाल निकेतन का त्रैमासिक निरीक्षण, बच्चों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, कार में सवार 20 वर्षीय युवती निशा देवी पुत्री नेकचंद निवासी मुंडा खेड़ा (हरियाणा) को मामूली चोटें आई हैं। उसका उपचार नागरिक अस्पताल पांवटा साहिब में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, कार नंबर HP17D0240 बद्रीपुर से परशुराम चौक (बांगरन बाईपास) की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाई-पॉइंट पर ये हादसा हुआ।

पुलिस ने कार चालक रोहन, निवासी बड़वास, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर का मेडिकल परीक्षण करवाया है। चालक के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  नाहन के पास दोसड़का में ट्रक का टायर चेक कर रहे चालक को पीछे से आए ट्रक ने मार दी टक्कर; गई जान

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More