HomeHimachal12 फरवरी को बुलाई कैबिनेट बैठक, सुक्खू सरकार ले सकती है कई...

12 फरवरी को बुलाई कैबिनेट बैठक, सुक्खू सरकार ले सकती है कई बड़े फैसले

राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने 12 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह 11 बजे सचिवालय में होगी। बैठक में सरकार कई अहम मुद्दों पर फैसले ले सकती है।

शिमला : राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने 12 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह 11 बजे सचिवालय में होगी। बैठक में सरकार कई अहम मुद्दों पर फैसले ले सकती है। इस दौरान आय के साधन बढ़ाने पर चर्चा होगी। वित्त विभाग की ओर से कैबिनेट में यह प्रस्ताव लाया जा रहा है। आरडीजी बंद होने के बाद हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति और गड़बड़ा गई है। राज्य सरकार कर्मचारियों व पेंशनरों को नए वेतनमान का एरियर देने की स्थिति में नहीं है। राज्य के बजट में 13 फीसदी योगदान आरडीजी का रहा है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में कड़े फैसले लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  डीसी सिरमौर के निर्देश, एनएच-707 के निर्माण से हुए नुकसान को जल्द ठीक करें मोर्थ के अधिकारी

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में आगामी बजट सत्र की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। 16 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण से होगी। मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी जाएगी, जिसे बाद में राज्यपाल को भेजा जाएगा। सभी विभाग इस अभिभाषण की तैयारी में जुटे हुए हैं।

मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्ताव भी रखे जाएंगे, जो पिछली कैबिनेट बैठक में चर्चा के अभाव में लंबित रह गए थे। टूरिज्म सेक्टर को लेकर कोई बड़ा फैसला लिए जाने की संभावना है। उद्योग विभाग की ओर से मेडिकल डिवाइस पार्क से जुड़े प्रस्ताव लाए जा सकते हैं। इसके अलावा माइनिंग से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा की तैयारी है।

ये भी पढ़ें:  नेता प्रतिपक्ष जयराम का तीखा हमला, बोले संविधान नहीं खतरे में है कांग्रेस पार्टी का वजूद

एचआरटीसी के घाटे वाले रूटों को लेकर विभाग को मिले प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल निर्णय ले सकता है। खासकर इन रूटों के आवंटन को लेकर किस व्यवस्था को अपनाया जाए, इस पर फैसला होने की उम्मीद है। वहीं सबसे अहम मुद्दा राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद बनी स्थिति से निपटने का रहेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More