HomeCrimeबार-बार नशे के व्यापार में संलिप्त मिली सिरमौर की ये महिला 3...

बार-बार नशे के व्यापार में संलिप्त मिली सिरमौर की ये महिला 3 महीने के लिए डिटेन, भेजी सेंट्रल जेल

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने एक ऐसी नशा महिला तस्कर के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई है, जो न केवल बार-बार नशे के व्यापार में संलिप्त मिली, बल्कि अरसे से इस अवैध कारोबार से भी जुड़ी थी.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पीआईटी (Prevention of Illicit Traffic) एनडीपीएस एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत बबली उर्फ बेबी (44) पत्नी सुरेश कुमार निवासी गांव, सलानी, डाकघर सैनवाला, तहसील नाहन को डिटेनिंग अथॉरिटी (डिपार्टमेंट ऑफ होम गवर्नमेंट ऑफ हिमाचल प्रदेश द्वारा 3 महीने तक डिटेन (निरुद्ध) करने के आदेश दिए गए हैं. लिहाजा, पुलिस ने उपरोक्त आदेशों के बाद कार्रवाई करते हुए महिला को 3 माह के लिए सेंट्रल जेल नाहन भेज दिया है.

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur : चोरी मामले में 2 दोषियों को 5 साल का कारावास

उन्होंने बताया कि ये महिला नशे के व्यापार में बार-बार संलिप्त थी. उन्होंने बताया कि नशा माफियाओं और तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More